गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

गुजरात ने चेन्नई को हराया

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तेज पारियों से मैच में जीत हासिल की।

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया साई की फिफ्टी गायकवाड की शानदार पारी

CSK vs GT 2026 |

IPL 2026 के 37वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। GT ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। इसके साथ ही गुजरात 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ 6 स्थान पर हैं। 

159 का टारगेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 159 रन का टारगेट दिया। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात ने CSK को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया और टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। रबाड़ा ने 3 विकेट झटके। 

GT की तेज शुरुआत

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात ने तेज शुरुआत की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने चौके-छक्के लगा। लेकिन 7वें ओवर में गुजरात को बड़ा झटका लगा। नूर अहमद की गेंद पर शुभमन गिल स्टंपिंग हो गए। विकेटकीपर संजू सैमसन ने तेजी दिखाते हुए बेल्स गिरा दीं। उन्होंने 23 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। छठें ओवर में एक सिंगल के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। अकील हुसैन का चेहरा कैच पकड़ने के दौरान जमीन से टकरा गया। जिसके बाद वे मैदान पर कुछ देर तक लेटे रहे। 

साई का शतक

साई सुदर्शन अच्छी पारी खेली। 33 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंदों पर 87 रन बनाए। वहीं जोस बटलर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर ने 1 रन बनाया। 

CSK की खराब शुरुआत

CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। 4 ओवर में चेन्नई को एक और झटका लगा। रबाडा ने हार्ड लेंथ गेंद डालकर उर्विल पटेल को पवेलियन भेज दिया। उर्विल ने 4 रन बनाए। सरफराज खान डक पर आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन ही बना पाए।

कप्तान की शानदार पारी

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 60 बॉल पर नाबाद 74 रन की पारी खेली। ऋतुराज ने 4 सिक्स और 6 चौके भी लगाए। मैच में गुजरात ने कई कैच छोड़े। शिवम दूबे को भी जीवनदान मिला, लेकिन अरशद खान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 22 रन बनाए। कार्तिक शर्मा 15, और ओवर्टन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

चेन्नई टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें उर्विल पटेल को शामिल किया गया है। 

Playing 11

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान।

गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।

इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।

संबंधित सामग्री

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। चोटिल शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा की

खेल

BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा की

BCCI ने 21 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान किया। कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर होंगे।

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

पहले वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। शुभमन गिल और गुरबाज की बल्लेबाजी ने मैच की दिशा तय की। मैच धर्मशाला में खेला गया।