RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

GT Defeats RCB in IPL 2026

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.


rcb vs gt ipl result गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात! |

RCB Vs GT IPL Result: IPL 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया। यह मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।  पहले बैटिंग करने उतरी RCB टीम 20 ओवर भी नहीं हुए और 155 रन बनाकर बिखर गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

गुजरात टाइटंस को मिली जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। वहीं टीम की ओर से शुभमन गिल ने 18 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन और जोस बटलर ने 19 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उसके बाद सारे खिलाड़ी धीरे-धीरे आउट होने लगे। लगा था कि GT हार जाएगी। लेकिन राहुल तेवतिया ने शानदार पारी खेलते हुए 17 गेंद में 27 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।

 

  

RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके इसी के साथ T-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट और सुयश को 1 विकेट मिला।

RCB की पारी

पहले बैटिंग करने उतरी RCB टीम से जैकब बेथल 5 रन और किंग कोहली 13 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम से सबसे ज्यादा स्कोर 24 गेंद में 40 रन पडिक्कल ने बनाए, फिर आउट हो गए।

उसके बाद टीम से कोई भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर भी नहीं बना सका। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारी हार का सामना करना पड़ा।

GT की ओर से अर्शद खान ने 3 विकेट और राशिद खान, जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज, राबाड़ा ने 1-1 विकेट लिए।

पॉइंट्स टेबल पर स्थिति

अगर पॉइंट टेबल की बात करें तो इस मैच के बाद RCB टीम 12 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं गुजरात टाइटंस 10 अंको से पॉइंट टेबल पर पांचवें नंबर पर बनी हुई है।  
 

संबंधित सामग्री

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

खेल

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने कोच बनने की इच्छा जताई। वह जून 2026 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी खेल से जुड़े रहना चाहते हैं।

आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में किया गया शामिल, बुमराह की जगह ली

खेल

आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में किया गया शामिल, बुमराह की जगह ली

जसप्रीत बुमराह के घुटने की चोट के कारण आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। नबी ने रणजी ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चोट के चलते जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

खेल

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चोट के चलते जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी दिखी साथ

खेल

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी दिखी साथ

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में दर्शन किये। हार्दिक चोट के बाद आध्यात्मिक यात्रा पर हैं।