टीम इंडिया से बाहर होने के बाद किया फिटनेस पर काम...
इंग्लैंड दौरे के लिए 24 मई को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन उसमें सरफराज खान को जगह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर गंभीरता से काम शुरु किया। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम से बाहर होने पर सरफराज का समर्थन करते हुए कहा था कि- " वह और मजबूती से वापसी करेगा।"
नवंबर 2024 में खेला था आखिरी...
सरफराज ने नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए टीम में चुने गए थेस लेकिन एक भी मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला।फिटनेस पर उठते रहे थे सवाल....
सरफराज की फिटनेस को लेकर हमेशा सवाल उठे, उन्हें अपने ओवरवेट और धीमी फील्डिंग की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन सरफराज ने 2 महिने में 17 किलो वजन घटाकर हर सबको चौंका दिया। आलोचकों के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन करारा जबाव है।
केविन पीटरसन ने की सराहना...
इंग्लैड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपने एक्स अकाउंट पर सरफाराज की फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की और पृथ्वी शॉ को तंज कसते हुए लिखा कि - "शानदार प्रयास, नौजवान! बहुत-बहुत बधाई और मुझे यकीन है कि इससे मैदान पर बेहतर और लगातार प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। मुझे आपकी प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने में बिताया गया समय बहुत पसंद आया! LFG! ? क्या कोई पृथ्वी को यह दिखा सकता है? यह किया जा सकता है! मजबूत शरीर, मजबूत दिमाग!"Outstanding effort, young man! Huge congrats and I’m sure it’s going to lead to better and more consistent performances on the field. I love the time you’ve spent reorganising your priorities! LFG! ? Can someone show Prithvi this please? It can be done! Strong body, strong… https://t.co/U6KbUXlfVf
— Kevin Pietersen? (@KP24) July 21, 2025
ड्रीम डेब्यू, लेकिन पहली पारी में हुए थे रनआउट...
सरफराज ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 62 और नाबाद 68 रनों की शानदार पारियां खेलीं। हालांकि पहली पारी में वे रवींद्र जडेजा के गलत कॉल के चलते रनआउट हो गए थे। बाद में जडेजा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और सरफराज की तारीफ भी की।
इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक...
16 मई को सरफराज को इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया था। एक मुकाबले में उन्होंने 92 रन बनाए, जिसमें एक शानदार फिफ्टी शामिल रही। यह सीरीज 0-0 की बराबरी पर रही। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन और उपकप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई थी।सरफराज खान का हालिया सफर...
1. 2 महीने में 17 किलो वजन घटाया। 2. फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत की। 3. इंडिया-ए में प्रदर्शन से दिखाई वापसी की झलक। 4. इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेली फिफ्टी। 5. जिम फोटो हुई वायरल, मिला फैंस और क्रिकेटरों का समर्थन।