Salman Khan Parents Anniversary: सलमान खान पिता सलीम और मां सलमा की 61वीं सालगिरह में हुए शामिल...

salman-khan-parents-anniversary-salim-salma-61st-celebration

Salman Khan Parents Anniversary: सलमान खान पिता सलीम और मां सलमा की 61वीं सालगिरह में हुए शामिल...

salman khan parents anniversary सलमान खान पिता सलीम और मां सलमा की 61वीं सालगिरह में हुए शामिल

Read More: Farhan Akhtar ‘120 Bahadur’ Movie: भारत की पहली मूवी, जो देशभर के डिफेंस सिनेमाघरों में भी होगी रिलीज…

Salman Khan Parents Anniversary: सलीम खान ने 1964 में सुशील चरक से की थी शादी...

सलीम खान ने 18 नवंबर 1964 को सुशीला चरक से शादी की थी, शादी के बाद सुशीला चरक का नाम सलमा खान रख दिया गया था। इस शादी से सलीम और सलमा के 4 बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल और बेटी अलवीरा है।

Salman Khan Parents Anniversary: मिडिल ईस्ट के दौरे पर थे सलमान...

सलमान खान मिडिल वेस्ट में अपने लाइव शो ‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ को लेकर मिडिल ईस्ट के दौरे पर थे। वह बीते दिन ही मुंबई वापस आए। कतर में हुए शो के दौरान एक मजेदार पल देखने को मिला, जब सलमान का सामना उनके हमशक्ल से हुआ। सुनील ग्रोवर ने ‘फेक सलमान’ बनकर स्टेज पर शानदार एंट्री ली, जिसे देख सलमान भी खुद की हंसी रोक नहीं पाए।

सलमान के रुप में सामने आएं थे सुनील ग्रोवर...

कार्यक्रम को होस्ट कर रहे मनीष पॉल सलमान को स्टेज पर लेकर आए और उनसे कहा कि वे पहचानें, “दूसरी तरफ से कौन आ रहा है?” कुछ ही सेकंड बाद ब्लू सूट में सलमान की तरह एक्सप्रेशन देते हुए परफेक्ट एक्टिंग करते हुए सुनील ग्रोवर स्टेज पर उतरे। दर्शकों में जोरदार उत्साह दिखाई दिया।

सलमान और सुनील ने एक-दूसरे को निहारा, शेरा ने किया बाहर...

स्टेज पर आते ही सलमान और सुनील एक-दूसरे को ऊपर से नीचे तक देखते रहे। दोनों कुछ सेकंड तक एक-दूसरे के आस - पास ऐसे घूम रहे थे जैसे मिरर लगा हो और सलमान खुद को मिरर में देख रहें हो। इसके बाद सलमान के बॉडीगार्ड शेरा मजाकिया अंदाज में ‘नकली सलमान’ बने सुनील को स्टेज से बाहर कर देते हैं। यह पल दर्शकों के लिए बेहद एंटरटेंनमेंट रहा।

14 नवंबर से शुरू हुआ दबंग टूर...

‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ की शुरुआत 14 नवंबर को दोहा में हुई थी। इस टूर में कई बड़े कलाकार शामिल हैं— प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, सिंगर स्टेबिन बेन और मनीष पॉल इस शो को सोहेल खान एंटरटेनमेंट और जेए इवेंट्स ने मिलकर तैयार किया है।

सलमान की अगली फिल्म..

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी इसमें अहम किरदार में दिखेंगी।

संबंधित सामग्री

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

राज्य

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, अगले चुनाव में भाजपा के 28 में से 16 विधायक नहीं जीतेंगे का दावा।

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

राज्य

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ,चरित्र पर संदेह में किया मर्डर 

सरायकेला में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

राज्य

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

नागौर के गोटन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।