Raipur: दिवाली से पहले ठप हुई सफाई व्यवस्था: वेतन न मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर, शहर में फैली गंदगी

raipur-sanitation-workers-strike-before-diwali-over-unpaid-salaries

Raipur: दिवाली से पहले ठप हुई सफाई व्यवस्था: वेतन न मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर, शहर में फैली गंदगी

raipur दिवाली से पहले ठप हुई सफाई व्यवस्था वेतन न मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर शहर में फैली गंदगी

raipur workers strike: राजधानी रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले सफाईकर्मी फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें महीनों से वेतन नहीं मिला और काम के दौरान लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।हड़ताल की शुरुआत 16 अक्टूबर को दो डिपो में ताला जड़ने से हुई। इसके बाद कर्मचारी दलदल सिवनी डंपिंग यार्ड पहुंच गए और साफ किया कि जब तक बकाया वेतन और उत्पीड़न पर रोक नहीं लगती, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

डिपो में ताले जड़, सीधे डंपिंग यार्ड पहुंचे कर्मचारी

हड़ताल करने वाले कर्मचारी 16 अक्टूबर को कंपनी के दो डिपो में ताला जड़कर सीधे दलदल सिवनी डंपिंग यार्ड पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिला है, ऊपर से कंपनी के सुपरवाइजर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

raipur workers strike: पहले भी मिला आश्वासन

कर्मचारियों का आरोप है कि इससे पहले भी उन्होंने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी, उस समय कंपनी प्रबंधन ने वेतन और काम के माहौल सुधारने का आश्वासन दिया था। लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद भी किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ।अब कर्मचारी कहते हैं कि जब तक उन्हें बकाया वेतन नहीं मिलेगा और शोषण जैसी स्थिति पर रोक नहीं लगेगी, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

raipur workers strike: शहर में बढ़ी गंदगी, लोग परेशान

इस हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। कई इलाकों में कचरा नहीं उठाया गया, जिससे गलियों में दुर्गंध फैल रही है। नालियों के पास कचरे का अंबार दिख रहा है। दीवाली से पहले जब लोग साफ-सफाई को लेकर सतर्क होते हैं, ऐसे में शहर का गंदा होना बड़ी परेशानी बन गया है।

raipur workers strike: कंपनी पर सवाल, निगम की निगरानी

रायपुर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा रामकी ग्रुप के पास है। कंपनी अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत में लगे हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। नगर निगम स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार सुस्त दिख रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की लापरवाही से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने नगर निगम और ठेका कंपनी दोनों से इस मुद्दे पर त्वरित समाधान की मांग की है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।