मुख्यमंत्री साय का बड़ा एलान

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

By : सोनिया रायकवार
CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा एलान किया है ग्रामीण विकास और बालिका शिक्षा व स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महानदी भवन से 'विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) के तहत राज्यव्यापी 'मेरी बेटी मेरा अभिमान' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में बालिका शौचालय और हर गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा।

15 अगस्त से शुरू होगा अभियान

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को गति देने के लिए 15 अगस्त से 26 जनवरी 2027 तक एक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत 286.85 करोड़ रुपये की लागत से 6,671 बालिका शौचालयों का निर्माण होगा। इसके साथ ही, 391.44 करोड़ रुपये की लागत से 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय युक्त मुक्तिधाम बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 549 अन्य मुक्तिधामों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संरक्षण को मजबूती देने के लिए बंद पड़े 10,027 बोरवेलों में रिचार्ज पिट और सैंड फिल्टर लगाए जाएंगे।

श्रमिकों को अग्रिम भुगतान भी 

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि पूरे देश में 1 जुलाई 2026 से लागू हुई 'वीबी-जी राम जी' योजना के तहत सभी विकास कार्य ग्राम सभा की मंजूरी से तय होंगे। श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है और भुगतान अग्रिम (एडवांस) में किया जाएगा। भुगतान में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा और वीबी-जी राम जी के तहत राज्य को लगभग 6,855 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसमें से 1,538 करोड़ रुपये की पहली किस्त स्वीकृत हो चुकी है। कृषि कार्यों के समय श्रमिकों की उपलब्धता बनाए रखने हेतु साल में 60 दिन योजना के कार्य स्थगित रखने का प्रावधान भी किया गया है।

318 श्रेणियों के कार्यों से संवरेगा ग्रामीण अंचल

गांवों की तस्वीर बदलने के लिए योजना के तहत 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। इनमें 107 जल संरक्षण कार्य, 90 ग्रामीण अधोसंरचना विकास कार्य, 86 आजीविका संवर्धन कार्य तथा 35 आपदा प्रबंधन व जलवायु अनुकूलन से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और योजना के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने गुरुजनों को लिखा पत्र, जताया आभार

शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने गुरुजनों को लिखा पत्र, जताया आभार

विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को पत्र लिखकर उन्हें प्रेरणा और समर्थन का संदेश दिया, अपने शैक्षिक अनुभवों का जिक्र किया।

पन्ना में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं मिली छत, बारिश से बचाने को चिता पर डालनी पड़ी पन्नी

पन्ना में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं मिली छत, बारिश से बचाने को चिता पर डालनी पड़ी पन्नी

मध्य प्रदेश के दानीपुरवा में शमशान घाट की कमी से ग्रामीणों को महिला का अंतिम संस्कार खुले में करना पड़ा, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें।

हरियाणा के गांवों में खुलेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, 514 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा के गांवों में खुलेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, 514 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’ स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे ग्रामीणों को शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने बैठक में कई विकासात्मक और जन-कल्याणकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और प्रौद्योगिकी विकास शामिल हैं।

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 'मन की बात' कार्यक्रम सुना, जिसमें पीएम मोदी ने देश के विकास और नवाचारों की चर्चा की।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september