सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुशासन पर सीएम डॉ मोहन यादव का फोकस कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 अगस्त को "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" का शुभांरभ करते हुए छिंदवाड़ा जिले के कलेक्ट्रेट में आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की आवेदकों की उपस्थिति में एक-एक कर समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। समीक्षा के दौरान जिन प्रकरणों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, उन पर उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराते हुए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले की प्रेरक प्रतिभाओं से आत्मीय संवाद किया। कृषि, नवाचार, खेल, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण पर्यटन, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभागियों ने अपनी सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ साझा कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक शक्ति हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। 

संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजस्व, नल-जल, ऊर्जा, पुलिस सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ड्रॉप-आउट बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाने, सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने तथा सायबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है तथा प्रत्येक अधिकारी को जनसेवा के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली अपनानी होगी।

तहसीलदार और पटवारी निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में मीना बंजारा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। समीक्षा में पाया गया कि परासिया तहसील के संबंधित पटवारी द्वारा गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के कारण आवेदिका योजना के लाभ से वंचित रही। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मामले को गंभीर मानते हुए परासिया तहसील के संबंधित पटवारी एवं तहसीलदार को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता के माध्यम से आवेदिका को एक वर्ष की सहायता राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सीमा तुमराम ने बताया कि उन्होंने प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की थीं। जांच में सामने आया कि पोर्टल पर दर्ज त्रुटिपूर्ण जानकारी के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिन्दवाड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

एक-एक वेतनवृद्धि रुकी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मानवती वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में पति संतोष वर्मा की मृत्यु के बाद उन्हें पात्रता अनुसार मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिली, जिसकी उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में शिकायत दर्ज कराई थीं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चौरई तथा श्रम अधिकारी की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

एसडीएम एवं पटवारी को कारण बताओ नोटिस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गोविंद नायक ने बताया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भू-अभिलेख दुरुस्तीकरण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। समीक्षा में पाया गया कि एसडीएम द्वारा आदेश जारी किए जाने के बावजूद अभिलेखों में सुधार नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने एसडीएम चौरई, संबंधित तहसीलदार एवं पटवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मनोहर सिंह ने बताया कि उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता नहीं मिलने की शिकायत की थी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बैंक खाते की लेनदेन सीमा कम होने के कारण सहायता राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। आवेदक का बैंक खाता सीहोर जिले में संचालित था, इसलिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भावना डेहरिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राही को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मां नर्मदा का आशीर्वाद है प्रदेशवासियों के साथ

वाशम शेट्टी ने ब्लूबेरी की खेती के अपने सफल प्रयोग की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में ब्लूबेरी का उत्पादन शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा की कृपा से मध्यप्रदेश की भूमि अत्यंत उपजाऊ है। ब्लूबेरी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों का विस्तार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी किया जाना चाहिए, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राजेन्द्र रमेश धारे ने प्राकृतिक खेती के अपने मॉडल की जानकारी देते हुए बताया कि वे विभिन्न किस्मों की हल्दी सहित अनेक फसलों की प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की लागत कम कर उनकी आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

ड्रोन पर सब्सिडी से जीवन को मिली नई दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ‘नमो ड्रोन दीदी’ लक्ष्मी धागरे ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से फसलों का छिड़काव किया, जिससे उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि शासन से ड्रोन पर सब्सिडी मिली और आजीविका मिशन ने उनके जीवन को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, यह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

स्थानीय उत्पादों से रही अर्थव्यवस्था सुदृढ़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रूपाली धुर्वे ने चिरौंजी प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके उत्पादों के यूरोप निर्यात के लिए एमओयू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने वाले ऐसे प्रयास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को खेलो इंडिया ट्राइबल यूथ गेम्स-2026 में मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले शिवा भलावी ने बताया कि रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित प्रतियोगिता के 130 किलोग्राम भार वर्ग (ग्रीको-रोमन शैली) में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

मैं आऊंगा होम-स्टे पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सनोत नागवंशी ने ग्रामीण पर्यटन एवं होम-स्टे मॉडल की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शासन से सब्सिडी प्राप्त हुई है। वर्तमान में वे दो कमरों का होम-स्टे संचालित कर रहे हैं, जिसे ‘मेक माय ट्रिप’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी सूचीबद्ध किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं जरूर आपके होम-स्टे पर आऊंगा।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले में संचालित सीएनजी प्लांट के संचालक रोहित साहू से भी चर्चा कर परियोजना की कार्यप्रणाली, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। 

मेधावी छात्राओं की सराहना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संवाद के दौरान मेधावी छात्रा आभा शर्मा ने बताया कि उन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं और उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बेटी, निश्चिंत होकर पढ़ाई करो। सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ खड़ी है। पूरी लगन और मेहनत से अपने सपनों को साकार करो।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जिले की मेधावी छात्राओं अक्षरा ओकते एवं दीपाली सोनी से भी संवाद कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। प्राकृतिक खेती को अपनाकर सफल मॉडल प्रस्तुत करने वाले किसान पूरनलाल इवनाती से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की ये प्रेरक प्रतिभाएं अपने परिश्रम, नवाचार और संकल्प से पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें उचित मंच प्रदान करना तथा नवाचार, उद्यमिता, खेल और आत्मनिर्भरता की संस्कृति को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

राज्य

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

मध्य प्रदेश के 2027 के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पहली बार EVM से कराने की तैयारी में हैं, जिससे मतदान और मतगणना प्रक्रिया तेज होगी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

राज्य

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेजों के पंजीयन में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।