28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर PM मोदी, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

pm-modi-uttarakhand-visit-expressway-inauguration

28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर PM मोदी, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर pm मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा राज्य के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री सुबह सहारनपुर पहुंचकर दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड-यूपी सीमा पर स्थित मां डाट काली मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर देहरादून के लिए रवाना होंगे।

देहरादून में रोड शो और जनसभा का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री का रोड शो आशारोड़ी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। इसके बाद वे महिंद्रा ग्राउंड पहुंचकर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।इसी कार्यक्रम में टिहरी में बने 1000 मेगावाट क्षमता के पंप स्टोरेज प्लांट का भी लोकार्पण किया जाएगा।

2015 से लगातार उत्तराखंड से जुड़ाव

प्रधानमंत्री बनने के बाद Narendra Modi पहली बार 2015 में उत्तराखंड आए थे। इसके बाद से उनका राज्य से धार्मिक और विकासात्मक जुड़ाव लगातार बना हुआ है। वे केदारनाथ, बदरीनाथ और आदि कैलाश जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा कर चुके हैं।

[caption id="attachment_147011" align="alignnone" width="300"]वाइल्ड लाइव कॉरिडोर वाइल्ड लाइव कॉरिडोर[/caption]

एक्सप्रेसवे की खासियतें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 14 वे-साइड फैसिलिटी विकसित की गई हैं। यहां पार्किंग, फूड कोर्ट, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस कॉरिडोर में 7 इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे विभिन्न शहरों और मार्गों से कनेक्टिविटी आसान होगी। एलिवेटेड रोड और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, 18.6 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, 19 बड़े अंडरपास, 57 छोटे अंडरपास, 4 प्रमुख पुल, यह ढांचा ट्रैफिक को सुगम बनाने के साथ स्थानीय आवागमन को भी प्रभावित नहीं होने देता।

यात्रा समय में बड़ी कमी

नई परियोजना के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर लगभग 6 घंटे से घटकर 2.5 घंटे रह जाएगा। दूरी भी करीब 235 किमी से घटकर 212 किमी रह जाएगी।

किन क्षेत्रों को होगा फायदा

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को सीधा जोड़ता है। बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे जिलों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

[caption id="attachment_147012" align="alignnone" width="300"]एक्सप्रेस वे एक्सप्रेस वे[/caption]

एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात इसका वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो Rajaji National Park और शिवालिक क्षेत्र से होकर गुजरता है। करीब 12 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन, 10.97 किमी लंबा अंडरपास,हाथियों के लिए विशेष मार्ग, नॉइज बैरियर और लाइट कंट्रोल सिस्टम, इससे वन्यजीवों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी और पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

[caption id="attachment_147013" align="alignnone" width="300"]वालइल्ड लाइ कॉरिडोर वालइल्ड लाइ कॉरिडोर[/caption]

टोल दरें भी तय

एक्सप्रेसवे पर कार के लिए टोल करीब 3 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है। दिल्ली से देहरादून तक यात्रा करने पर लगभग 675 रुपए टोल देना होगा। 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर यह शुल्क कम हो जाएगा।लाइट कमर्शियल वाहनों, बसों और ट्रकों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।

संबंधित सामग्री

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

राज्य

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

राज्य

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

ग्वालियर में हिमांशु शर्मा ने पिता के लिए न्याय मांगते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ SP कार्यालय पहुंचकर विरोध किया।

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

राज्य

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास और जन-कल्याण के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार शामिल हैं।

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

राज्य

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।