Param Sundari Movie Review: जानिए सिद्धार्थ–जाह्नवी की रोमांटिक फिल्म का रिव्यू...

param-sundari-movie-review-sidharth-janhvi-romantic-film

Param Sundari Movie Review: जानिए सिद्धार्थ–जाह्नवी की रोमांटिक फिल्म का रिव्यू...

param sundari movie review जानिए सिद्धार्थ–जाह्नवी की रोमांटिक फिल्म का रिव्यू

Daboo on Amal mallik Bigg Boss Entry: अमाल की बिग बॉस 19 में एंट्री के बाद डब्बू मलिक बोले – ‘अब पूरी होगी अमाल की पहचान की ख्वाहिश’!

कहानी – नॉर्थ और साउथ का रोमांस....

यह कहानी है परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की, जो एक अमीरजादे होने के बावजूद बिजनेस में बार-बार असफल होता है। पिता (संजय कपूर) उसे आखिरी चेतावनी देते हैं कि 30 दिनों में खुद को साबित करो, वरना सब खत्म। इस बार परम निवेश करता है एक सोलमेट ऐप में। ऐप बताता है कि उसकी सोलमेट सुंदरी (जाह्नवी कपूर) केरल में है। दिल्ली से केरल पहुंचते ही परम सुंदरी पर दिल हार बैठता है। लेकिन सुंदरी सोशल मीडिया से दूर, आत्मनिर्भर और नृत्य की शौकीन लड़की है, जिसकी शादी पहले से ही बचपन के दोस्त से तय हो चुकी है। अब सवाल यह है – क्या परम और सुंदरी का प्यार सभी रुकावटें पार कर पाएगा?

डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले...

तुषार जलोटा की यह नॉर्थ–साउथ कल्चर वाली लव स्टोरी यूनिक हो सकती थी, लेकिन उनकी प्रस्तुति इसे खास नहीं बना पाई। पहला हाफ काफी धीमा है और पंच की कमी साफ महसूस होती है। इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी रफ्तार पकड़ती है, लेकिन नएपन की कमी खटकती है। फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को एंटरटेन करता है, मगर रोम-कॉम के घिसे-पिटे फॉर्मूले और सांस्कृतिक टकराव की पुरानी स्टोरीलाइन इसे कमजोर बना देते हैं।

मूवी का म्यूजिक...

सिनेमैटोग्राफी: संथाना कृष्णन रविचंद्रन ने केरल के खूबसूरत नजारों को पर्दे पर बखूबी उतारा है। संगीत: सचिन–जिगर का गाना 'परदेसिया' खूबसूरती से गूंजता है और इसकी कोरियोग्राफी भी शानदार है। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक 'सुंदरी के प्यार में' दर्शकों का ध्यान खींचता है। आर्टवर्क और कॉस्ट्यूम: फिल्म का विजुअल अपील बढ़ाते हैं और सांस्कृतिक विविधता को अच्छे से दिखाते हैं।

एक्टिंग परफॉर्मेंस...

सिद्धार्थ मल्होत्रा – एक कन्फ्यूज लेकिन रोमांटिक हीरो के रूप में प्रभावशाली नजर आते हैं। जाह्नवी कपूर – सुंदरी के रोल में उनका अभिनय और खूबसूरती दोनों दिल जीत लेते हैं। भाषा और बॉडी लैंग्वेज पर उनकी मेहनत झलकती है। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री: सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी फिल्म का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। सपोर्टिंग कास्ट: मनजोत ने कॉमिक रिलीफ दी, जबकि संजय कपूर ने पिता की भूमिका को संतुलित ढंग से निभाया।

जानिए दर्शकों के रिव्यू...

संबंधित सामग्री

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

राज्य

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव 2026 के अंतर्गत झाबुआ में किसानों से ऑनलाइन चर्चा की, जिसमें कृषि विकास और नवीन तकनीकों पर जोर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-बस का उपयोग करते हुए कैबिनेट बैठक में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति सजगता और संसाधनों के मितव्ययी उपयोग की मिसाल पेश की गई।

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा, खुद को मृत घोषित कर भोपाल में बदल ली थी पहचान

देश-विदेश

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा, खुद को मृत घोषित कर भोपाल में बदल ली थी पहचान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 27 वर्षों के बाद भोपाल से एक नोटोरियस अपराधी को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी मृत्यु का दिखावा किया था।

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

राज्य

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में 1460 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए, जो खरीफ 2025 के फसल बीमा की दावा राशि है।

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

देश-विदेश

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और इंडिया के बीच तीसरे वनडे में दोनों टीमें मुकाबले में बदलावों के साथ उतरीं। बेन डकेट और जो रूट की शानदार पारियां।