World Weightlifting Championship: 48 किलो कैटेगरी में पहली बार उतरीं चानू, सिल्वर पर कब्जा...

world-weightlifting-championship-chanu-silver-48kg

World Weightlifting Championship: 48 किलो कैटेगरी में पहली बार उतरीं चानू, सिल्वर पर कब्जा...

world weightlifting championship 48 किलो कैटेगरी में पहली बार उतरीं चानू सिल्वर पर कब्जा

Asia Cup Trophy Controversy: महाभियोग की धमकी के बाद नकवी ने ACC दफ्तर में जमा की ट्रॉफी!

स्नैच में संघर्ष, क्लीन एंड जर्क में वापसी...

स्नैच राउंड में चानू 87 किलो के प्रयासों में असफल रहीं, लेकिन क्लीन एंड जर्क में उन्होंने कमाल दिखाया। उन्होंने अपने तीनों प्रयास (109, 112 और 115 किग्रा ) आसानी से पूरे किए। खास बात यह है कि 115 किलो का यह वजन उन्होंने पिछली बार 2021 टोक्यो ओलिंपिक में उठाया था, जहां उन्हें मिला था।

उत्तर कोरिया की रि सोंग गुम बनीं चैंपियन...

इस मुकाबले का गोल्ड मेडल उत्तर कोरिया की रि सोंग गुम ने जीता। उन्होंने कुल 213 किलो (91 स्नैच+122 क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। खासकर उनके 120 और 122 किलो के प्रयास ऐतिहासिक रहे। थाईलैंड की थनयाथोन सुक्चारो ने 198 किलो (88+110) वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

चानू का तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल...

मीराबाई चानू का यह वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरा मेडल है। 2017 में वह वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं और 2022 में उन्होंने सिल्वर जीता था। इस बार भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर अपने नाम किया।

48 किलो कैटेगरी में नया सफर...

31 साल की चानू पहले 49 किलो कैटेगरी में खेलती थीं। लेकिन 2024 पेरिस ओलिंपिक में 49 किलो वर्ग हटाए जाने के बाद उन्हें 48 किलो वर्ग में शिफ्ट होना पड़ा।

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड...

चानू ने हाल ही में 25 अगस्त को अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वहां उन्होंने 193 किलो वजन उठाया था (स्नैच – 84 किलो और क्लीन एंड जर्क – 109 किलो)।

पेरिस ओलिंपिक के बाद पहली बड़ी सफलता...

2020 टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चानू पेरिस ओलिंपिक में मेडल जीतने से चूक गई थीं और चौथे स्थान पर रही थीं। इस चैंपियनशिप में उन्होंने फिर से शानदार वापसी की है।

पर्सनल बेस्ट से अब भी दूर...

चानू का पर्सनल बेस्ट 207 किलो है (स्नैच – 88 किलो, क्लीन एंड जर्क – 119 किलो)। इस बार उन्होंने 199 किलो उठाकर अपने पेरिस ओलिंपिक प्रदर्शन की बराबरी की, लेकिन टोक्यो ओलिंपिक (202 किलो) से अभी भी थोड़ा पीछे हैं।  

संबंधित सामग्री

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

देश-विदेश

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

राज्य

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

राज्य

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई प्रणाली Education Portal 3.0 पर लागू होगी।

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

देश-विदेश

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

महाराष्ट्र के बारामती में एक ट्रेनर प्लेन ट्रेनिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। पायलट और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं। क्रैश की खबरें खारिज की गईं।

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

राज्य

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचला। तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने जांच शुरू की।