Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्राफी में RO-KO सहित इन इंटरनेशनल प्लेयर्स की परफॉर्मेंस!

vijay-hazare-trophy-mein-ro-ko-ki-performance

Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्राफी में RO-KO सहित इन इंटरनेशनल प्लेयर्स की परफॉर्मेंस!

vijay hazare trophy 2025 विजय हजारे ट्राफी में ro-ko सहित इन इंटरनेशनल प्लेयर्स की परफॉर्मेंस

प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आ रहें हैं। पहले मैच में RO -Ko दोनों ने अपनी सेंचुरी लगाई थी। वहीं दूसरे मैच में किंग कोहली का तो कमाल दिखा लेकिन रोहित शर्मा खाता नहीं खोल सके 0 रन पर आउट हो गए।

किंग कोहली का प्रदर्शन

दिल्ली टीम की ओर से खेल रहे विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में 29 गेंद में फिफ्टी पूरी की। 61 गेंद में 77 रन बनाएं, जिसमें 13 चौके, 1 छक्का शामिल है। किंग कोहली ने अपने 344वें लिस्ट -A के मैच में 58 शतक और 85 अर्धशतक अपने नाम कर चुके है। उन्होंने कुला मिलाकर 16207 रन बनाए है। उन्होंने अपने 85वीं फिफ्टी से माइकन बेवन का सबसे ज्यादा औसत रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल चुके है। विराट का बैटिंग औसत 57.87 है। प्लेयर ऑफ द मैच भी कोहली बने उन्हें 10,000 का चेक भी दिया गया। कोहली का डांस  विराट फिल्ड पर आएं और उनका नटखट अंदाज देखने का न मिले ऐसा हो ही नहीं सकता, चाहे वो कोई सा भी मैच खेले कुछ न कुछ फनी मूमेंट मिल ही जाता है।

दिल्ली टीम को मिली जीत

टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने 79 गेंद में 70 रन बनाए।वहीं हर्ष त्यागी ने 47 गेंद में 40 रन बनाए। और टीम का स्कोर 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम 47.4 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और उसे हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच में हिटमैन का नहीं खुला खाता

जयपुर में खेले जा रहे ग्रुप - C मैच में मुंबई की ओर से खेल रहे रोहित शर्मा खाता ही नही खोल पाएं पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उत्तराखंड के खिलाफ खेल रही मुंबई टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन बनाए, जिसमें सरफराज खान और मुशीर खान ने 55-55 रन बनाए। वहीं हार्दिक तोमरे ने 82 गेंद में 93 रन की नबाद पारी खेली वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी उतराखंड टीम 50 ओवर में महज 280 रन ही बना पाई टारगेट हासिल नहीं कर सकी उसे हार का सामना करना पड़ा।

रिंकू की कप्तानी में यूपी जीती

राजकोट में खेले जा रहे ग्रुप -B के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रिंकू की टीम से रिंकू ने 60 गेंद में 106 रन बनाए, वहीं आर्यन ने 118 गेंद में 134 रन बनाए। इसी के साथ यूपी टीम ने 367 रन का टारगेट दिया लेकिन चंडीगढ़ टीम 30 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
बाकी मुकाबलों के नतीजे
1. तमिलनाडु को मध्यप्रदेश ने 2 विकेट से हराया। 2. हिमाचल प्रदेश को गोवा टीम के हाथो 8 रन से हार मिली। 3. पंजाब ने छत्तीसगढ़ को हराया। 4. हरियाणा ने सौराष्ट्र को 6 विकेट से हराया। 5. सिक्किम को महाराष्ट्र ने 8 विकेट से हराया। 6. सर्विसेज को ओडिशा ने 4 विकेट से हराया। 7. जम्मू कश्मीर ने असम को 142 रन से हराया। 8. बंगाल को बड़ोदा ने 4 विकेट से हराया। 9. हैदराबाद को विदर्भ ने 89 रन से हराया। 10. झारखंड ने राजस्थान को 73 रन से हराया। 11. आंध्र प्रदेश ने रेलवे को 6 विकेट से हराया। 12. पुड्डुचेरी को त्रिपुरा ने 7 विकेट से हराया। 13. केरल को कर्नाटक ने 8 विकेट से हराया।  

संबंधित सामग्री

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।