बिना ट्रॉफी टीम इंडिया ने मनाया जश्न...ट्रॉफी लेकर भागे नकवी की होगी शिकायत, देख...

team-india-celebration-without-trophy-complaint-bhane-naqvi-photos

बिना ट्रॉफी टीम इंडिया ने मनाया जश्न...ट्रॉफी लेकर भागे नकवी की होगी शिकायत, देखे जीत और पाकिस्तान की ट्रोलिंग की तस्वीरें

बिना ट्रॉफी टीम इंडिया ने मनाया जश्नट्रॉफी लेकर भागे नकवी की होगी शिकायत देखे जीत और पाकिस्तान की ट्रोलिंग की तस्वीरें

Team India celebration without trophy: Asia Cup 2025 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया ने 5 विकट से जीता। टीम की शुरूआत खराब रही लेकिन तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान को जोर का झटका लगा। मैच जितना शानदार रहा उतना जीत  के बाद का जश्न। जीत के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव तिलक वर्मा के सामने झुक गए। 

गंभीर का नहीं देखा ऐसा रूप

मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। शाहीन शाह अफरीदी ने शिवम दुबे को आउट किया तो पाकिस्तान में वापसी की उम्मीद जाग गई। लेकिन तिलक वर्मा ने हारिस रऊफ की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर माहौल बदल दिया। फिर रिंकू सिंह, जो टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे, उन्होंने चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। मैच के दौरान डगआउट में शांत बैठे गौतम गंभीर तिलक के छक्के के बाद जोश में आ गए। उन्होंने टेबल पर जोर से मुक्का मारा और खुशी में चिल्लाए। मैच जीतने के बाद भी गंभीर कर्सी से उठ पड़े और जोर जोर से चिल्लाकर जश्न मनाने लगे।

भारत ने ट्रॉफी से क्यों किया इनकार

जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल कई भड़काऊ बयान भी दिए थे। इसके विरोध में टीम इंडिया ने उनके हाथों से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार किया। और मैदान में एक तरफ बैठकर फन करने लगी। वहीं नकवी ट्रॉफी देने पर अड़े हुए थे। https://youtube.com/shorts/BZW51L1k0Q0?si=gbh_H8i5RTpw1F6S

रोहित के स्टाइल में टाम का जश्न

मैच प्रेजेंटेशन का आयोजन हुआ लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव का न तो इंटरव्यू हुआ और न ही भारत ने ट्रॉफी ली। बिना ट्रॉफी के ही मैच प्रेजेंटेशन खत्म कर दिया गया। फिर सूर्या एंड कंपनी ने बिना ट्रॉफी के ही फोटो खिंचाई लेकिन टीम इंडिया ने मजेदार अंदाज में जश्न मनाया। सभी खिलाड़ी पोडियम पर बैठ गए और तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार ने वैसे ही जश्न मनाया जैसे रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद मनाया था। उन्होंने अर्शदीप और हार्दिक पंड्या पोडियम के कहने पर धीमी वॉक की और फिर खिलाड़ियों के साथ मिल गए।

Team India celebration without trophy: ट्रॉफी लेकर भागे नकवी

BCCI ने एशिया कप 2025 ट्रॉफी लेकर भागने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ मोहसिन नकवी की ICC में शिकायत की। जब इंडियन टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया तो नकवी तमतमाकर ट्रॉफी लेकर चलते बने। BCCI ने नकवी की ओछी हरकत पर तीखा रुख जताया। बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा
ACC चेयरपर्सन की हरकत के खिलाफ बहुत गंभीर और बहुत मजबूत विरोध दर्ज कराने जा रहे हैं। नकवी ने जो किया वह बचकाना है। उन्होंने कहा, जहां तक ट्रॉफी की बात है तो भारत ऐसे आदमी से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे देश के खिलाफ जंग छेड़ने की बात करता है। हमने तय किया था कि ट्रॉफी उनसे नहीं ली जाएगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह आदमी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ होटल ले जाएगा। हम नवंबर के पहले सप्ताह में दुबई में होने वाली ICC मीटिंग में इसका विरोध करेंगे। 

सूर्या बोले - ये ठीक नहीं

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी ट्रॉफी नहीं दिए जाने पर कहा कि
इस तरह की चीज पहले कभी नहीं देखी। एक विजेता टीम को ट्रॉफी से वंचित रखा गया। यह खिताब टीम ने काफी मेहनत से जीता था। सूर्या ने कहा, हम लोग 4 सितंबर से यहां पर हैं। मुझे लगता है कि हम इसके हकदार थे।

अर्शदीप ने पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली

भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को बुरी तरह ट्रोल किया। अबरार विकेट लेने के बाद जैसे सेलिब्रेट करते हैं उसका वैसे ही मजाक उड़ाया कि अब वो कम से कम भारत के खिलाफ तो दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेंगे। बाउंड्री रोप के पास खड़े तीन खिलाड़ियों ने अहमद के विकेट सेलिब्रेशन स्टाइल की गजब खिल्ली उड़ाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshdeep Singh (@_arshdeep.singh__)

भारत को लगा जीत का तिलक…पाकिस्तान 5 विकट से हारा, 9वीं बार Asia Cup जीता भारत

India vs Pakistan Final: भारत ने 9वीं बार एशिया कप जीत लिया है। पाकिस्तान को भारत ने  5 विकट से मात दी। 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल किया। रिंकू सिंह पहली बार मैदान में उतरे और चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।   भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए। तिलक ने 50 पूरी हो चुकी है। ये तिलक की Asia Cup की पहली फिफ्टी है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले  1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

राज्य

सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान 7 अधिकारियों को निलंबित किया, जिसमें डिप्टी कलेक्टर और पटवारियों शामिल हैं।

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

राज्य

सीएम डॉ. यादव का फोकस विकास पर, कहा- कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान किसानों और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

राज्य

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

रायबरेली में एक बेटी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का किया निरीक्षण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का किया निरीक्षण

डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली, गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोरलाय के एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्रों से विविध प्रश्न पूछे और सीखने की महत्वपूर्णता पर बल दिया।