Indore: वो खुद नहीं गिरी, उसे धक्का दिया गया?

student-death-hostel-khandwa-mother-alleges-murder

Indore: वो खुद नहीं गिरी, उसे धक्का दिया गया?

indore वो खुद नहीं गिरी उसे धक्का दिया गया

मां बोली-हत्या हुई, वार्डन बोली-छात्रा पर भूत-प्रेत का साया था

student death hostel khandwa: खंडवा के रजूर गांव के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में 15 वर्षीय छात्रा पूजा किराड़े की संदिग्ध मौत ने सबको झकझोर दिया है। परिजन ने वार्डन और उसकी बेटी पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि वार्डन ने कहा – छात्रा पर भूत-प्रेत का साया था। जांच कमेटी बनी, वार्डन निलंबित।

चौथी मंजिल से गिरी 15 वर्षीय छात्रा, परिजन बोले-धक्का दिया

खंडवा जिले के रजूर गांव के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में 15 वर्षीय छात्रा पूजा किराड़े की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। 1 नवंबर को पूजा हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरी थी। आठ दिन तक इलाज चलने के बाद 9 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया। परिवार का दावा है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। पूजा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने मरने से पहले कहा था कि हॉस्टल वार्डन की बेटी प्राची ने उसे धक्का दिया। मां का कहना है, “एक दिन पहले ही हम उसे हॉस्टल छोड़कर आए थे, अगले दिन ये खबर मिली। मेरी बेटी खुद नहीं गिर सकती थी।”

बहन ने किया खुलासा

पूजा की बड़ी बहन अर्चना ने कहा कि इंदौर के इंडेक्स अस्पताल में जब पूजा होश में थी, उसने कहा था – “मैं खुद नहीं गिरी, किसी ने धक्का दिया।” बहन ने बताया कि पूजा वार्डन से बात भी नहीं करना चाहती थी और उससे डरती थी।

वार्डन और उसकी बेटी पर गंभीर आरोप

परिजन और रिश्तेदारों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि वार्डन कोकिला बौरासी और उसकी बेटी प्राची पूजा को लगातार प्रताड़ित करती थीं। अन्य छात्राओं ने भी बताया कि प्राची अक्सर उन्हें डांटती और मारती थी। परिवार ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

वार्डन बोली- छात्रा पर भूत-प्रेत का साया था

वार्डन कोकिला बौरासी का बयान भी चौंकाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि पूजा पर भूत-प्रेत का साया था और वह अक्सर बीमार रहती थी। हालांकि, परिजनों ने इस बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि प्रशासन इस “अंधविश्वास वाली बात” पर ध्यान न दे।

कलेक्टर ने जांच दल गठित किया

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मामले की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। टीम ने हॉस्टल स्टाफ, छात्राओं और परिजनों से बातचीत की है। आज वार्डन और उसकी बेटी के बयान लिए जाएंगे। शाम तक रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपे जाने की संभावना है।प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त श्रीमन शुक्ला ने वार्डन को निलंबित कर दिया है। उन्हें इंदौर स्थित संभागीय कार्यालय में अटैच किया गया है। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

पंजाब की सियासत में नया मोड़: हवाड़ा की पैरोल पर मान को BJP का साथ, अवैध खनन पर एकजुट दिखी कांग्रेस

राज्य

पंजाब की सियासत में नया मोड़: हवाड़ा की पैरोल पर मान को BJP का साथ, अवैध खनन पर एकजुट दिखी कांग्रेस

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल सक्रिय, AAP, कांग्रेस और BJP मैदान में अपने मुद्दों के साथ उतरे।

पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी

राज्य

पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी

मध्यप्रदेश में पुलिस की नई भर्तियों और पदोन्नतियों के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों की सराहना की।

चंडीगढ़-कुराली रोड पर किसानों का प्रदर्शन, गलत जमीन अधिग्रहण का आरोप

राज्य

चंडीगढ़-कुराली रोड पर किसानों का प्रदर्शन, गलत जमीन अधिग्रहण का आरोप

भारतीय किसानों ने उपजाऊ जमीन के गलत अधिग्रहण और जोनिंग में बदलाव के खिलाफ चंडीगढ़-कुराली रोड पर प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड में बारिश का कहर , देहरादून में 3 मकान गिरे,80 घरों में घुसा पानी,सड़कें बनीं तालाब, घुटनों तक भरा पानी

राज्य

उत्तराखंड में बारिश का कहर , देहरादून में 3 मकान गिरे,80 घरों में घुसा पानी,सड़कें बनीं तालाब, घुटनों तक भरा पानी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव हुआ है। कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

राजगढ़ में नाले में बही ईको वैन, 7 शव बरामद, CM डॉ यादव ने की ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान देने की घोषणा

राज्य

राजगढ़ में नाले में बही ईको वैन, 7 शव बरामद, CM डॉ यादव ने की ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान देने की घोषणा

राजगढ़ के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर एक ईको वैन नाले में बह गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। बचाव कार्य जारी है।