RR Vs MI IPL 2026: RR के हाथों मुंबई को मिली करारी हार, 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहें यशस्वी!

rr-vs-mi-ipl-2026-rr-win

RR Vs MI IPL 2026: RR के हाथों मुंबई को मिली करारी हार, 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहें यशस्वी!

rr vs mi ipl 2026 rr के हाथों मुंबई को मिली करारी हार प्लेयर ऑफ द मैच रहें यशस्वी

RR Vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 27 रन से हराया। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7 अप्रैल को खेला गया।

बता दें कि, मैच शुरु होने से पहले ही गुवाहाटी में बारिश होने लगी करीब 2 घंटे 40 मिनट तक बारिश होती रही है। फिर मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया, जहां मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

यशस्वी जायसवाल ने किए 100 छक्के पूरे

पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने धुंआधार पारी खेली। उन्होंने आते ही चौके और छक्कों की बरसात कर दी और मुंबई के छक्के छुड़ा दिए, 32 गेंद में 77 रन बनाकर नाबाद रहें, जिसमें 4 छक्के और 10 चौके शामिल हैं। इसी के साथ IPL में उनके 100 छक्के भी पूरे हो गए। 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी जायसवाल को चुना गया।

 

राजस्थान की धमाकेदार पारी

टीम से यशस्वी के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। वैभव के IPL में 35 छक्के पूरे हो चुके हैं। इनके अलावा ध्रुव जुरेल 2 रन, टीम के कप्तान रियान पराग 20 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। शिमरोन 6 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट गवांकर 150 रन का स्कोर खड़ा किया।

MI की ओर से अल्लाह गजनफर को 2 विकेट मिले वहीं 1 विकेट शार्दुल ने लिया।

मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर फेल

मुंबई टीम में बड़े-बड़े दिग्गज है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सामने टिक नहीं सके टीम से रियान रिकेल्टन ने 8 रन, रोहित शर्मा 5 रन, सूर्याकुमार 6 रन, तिलक वर्मा 14 रन, टीम के कप्तान हार्दिक 9 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। टीम से नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए। बाकी प्लेयर्स 10 का अकाड़ा भी पार नही कर सके। टीम 11 ओवर में 9 विकेट गवांकर 123 रन बनाएं। इसी के साथ उन्हें RR के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि विश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं जोफ्रा आर्चर और तुषार को भी 1-1 विकेट मिले।

दोनों टीमों की प्लेइंग

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।

  Also Read- Lalit Modi Target BCCI: IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने BCCI पर लगाएं गंभीर आरोप!

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।