मध्यप्रदेश की हरित ऊर्जा पहल

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

By : आशुतोष शर्मा
मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे तेज गति से कार्य कर रहा है। सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के उत्पादन के प्रयास निरंतर बढ़ रहे हैं। इस तरह का ऊर्जा उत्पादन 24 घंटे होगा। इस पर कार्य जारी है और मध्यप्रदेश द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा होगी।

मध्यप्रदेश 8 राज्यों को कर रहा ऊर्जा आपूर्ति

मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया "एक्स" में एक संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय रेलवे सहित 8 राज्यों में ऊर्जा की आपूर्ति का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनेगा। नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ सातवें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल, निवेश अनुकूल नीतियों और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति से सभी को अवगत करवाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत 2 वर्ष में राज्य सरकार ने नवकरणीय ऊर्जा, पंप्ड हाइड्रो ऊर्जा भंडारण और बायोमास नीतियां लागू कर निवेश और नवाचार को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर-शाजापुर-नीमच सौर परियोजना में 2.14 रुपए प्रति यूनिट का रिकॉर्ड न्यूनतम सौर टैरिफ प्राप्त हुआ है। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐसे प्रयासों के कारण ही मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय रेलवे सहित 8 राज्यों में हरित ऊर्जा उपलब्ध करवाया जाना संभव हो सका है। यह गर्व करने योग्य उपलब्धि है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' परिसर में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया जा रहा है।

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने की योजना है, जिससे टेंडर में देरी और हाईकोर्ट की रोक के बाद बदलाव किया गया।

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026