Lalit Modi Target BCCI: IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने BCCI पर लगाएं गंभीर आरोप!

lalit-modi-target-bcci-ipl

Lalit Modi Target BCCI: IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने BCCI पर लगाएं गंभीर आरोप!

lalit modi target bcci ipl के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने bcci पर लगाएं गंभीर आरोप

Lalit Modi Target BCCI: इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के पूर्व कमिश्नर ने BCCI पर contractual liabilities को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि- 'मौजूदा IPL फॉर्मेट से BCCI और फ्रेंचाइजी को हर सीजन करीब 2,400 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। उनके मुताबिक, कम मैच इसकी सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा, यह वो नहीं जो हमने बेचा था।'

ललित मोदी का बयान

उन्होंने एक इंटरव्यूं के दौरान कहा कि- 'शुरू में हर टीम को एक-दूसरे से दो बार खेलने का प्लान था। 2022 में 10 टीम होने पर 90 लीग मैच और चार नॉकआउट मैच होते। हालांकि, IPL ने होम-एंड-अवे सिस्टम बदलकर 74 मैच ही रखे। इससे फ्रेंचाइजियों को नुकसान हो रहा है। यह वो नहीं जो हमने बेचा था। हर मैच के लिए BCCI को 50% और बाकी 50% टीमों में बांटा जाता है। इससे टीमों को 20 मैचों का नुकसान हो रहा है।'

 

'हमने IPL इस तरह नहीं बेचा था।' - ललित मोदी

स्पोर्ट्स्टार के एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि- 'IPL की असली वैल्यू होम-एंड-अवे फॉर्मेट में है। अगर कैलेंडर में मैचों की जगह नहीं थी, तो टीमों की संख्या नहीं बढ़ानी चाहिए थी। हमने IPL इस तरह नहीं बेचा था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा- क्या सभी टीमों ने इस बदलाव पर सहमति दी थी और कहा कि ऐसा नहीं हुआ होगा।'

2400 करोड़ का हुआ नुकसान

उन्होंने आगे कहा कि- 'अगर होम-एंड-अवे फॉर्मेट में 94 मैच होते और हर मैच की कीमत 118 करोड़ रुपए होती, तो मीडिया राइट्स से 2,400 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होती। यानी BCCI को 2,400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलता। इसमें 1,200 करोड़ रुपए 10 टीमों को मिलते, हर टीम को 120 करोड़ रुपए, और टीमों की वैल्यू बढ़ती।'

IPL से BCCI ने ललित को किया था सस्पेंड

साल 2010 में IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के बाद BCCI ने ललिल मोदी को सस्पेंड कर दिया था। उसी साल अंडरवर्लड से खतरा बताते हुए वो लंदन चले गए थे। बाद में ED ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। तब से वो लंदन में ही हैं। उनके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के गंभीर मामले दर्ज हैं।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।