चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. रोहिणी का नीतीश पर तंज

rohini-acharya-nitish-kumar-tadipar-remark-bihar-politics

चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. रोहिणी का नीतीश पर तंज

चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार रोहिणी का नीतीश पर तंज

Rohini Acharya Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। रोहिणी ने CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को BJP की एक बड़ी साजिश करार देते हुए इसे 'ऑपरेशन फिनिश नीतीश' का नाम दिया है।

रोहिणी का नीतीश पर तंज

‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि नीतीश कुमार ने जैसा बोया था, वैसा ही पाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार .. बिहार में BJP का ऑपरेशन फिनिश नीतीश संपन्न हुआ। चाचा जी के न चाहते हुए भी BJP के द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया।'

‘कुर्सी की जिद’

रोहिणी ने CM पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के मोह और कुर्सी से चिपके रहने की जिद में न केवल उनके हाथ से मुख्यमंत्री की कुर्सी जा रही है, बल्कि बिहार पर उनकी पकड़ भी समाप्त हो गई है। उन्होंने लिखा कि नीतीश के अंतर्मन की चित्कार को आसानी से समझा जा सकता है, क्योंकि वे मजबूरी में बिहार छोड़ रहे हैं।

Rohini Acharya Nitish Kumar: तेजस्वी का वार

इधर, RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमने शुरू से ही यह कहा था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के CM नहीं रहेंगे। उन्हें महज 2 या 3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था और अब उन्हें हटाया जा रहा है। BJP ने धोखा दिया है। बिहार में पहले से ही देश की सबसे महंगी बिजली थी और चुनाव के बाद दरें और भी बढ़ा दी गईं। इन लोगों ने जनता को भी धोखा दिया है।'

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

राज्य

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लेते हुए नकल विरोधी कानून और 34000 युवाओं को नौकरियां देने की जानकारी दी।

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

राज्य

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत से 89 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर निशाना साधा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

राज्य

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

लगातार भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

देश-विदेश

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की वजह से उत्तर प्रदेश में विवाद बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताया।