भगवान श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना जर्सिस अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके बयान का लखनऊ से मथुरा तक जमकर विरोध हो रहा है। मामले को लेकर लखनऊ के थाने में FIR दर्ज की गई है। यही नहीं, अकेले उत्तर प्रदेश में मौलाना जर्जिस के खिलाफ 95 तहरीर भी दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौलाना जर्जिस के खिलाफ ये शिकायतें दी गई।
‘श्रीकृष्ण 5 वक्त के नमाजी’
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मौलाना जर्जिस अंसारी यह कहते नजर आए कि भगवान श्रीकृष्ण 5 वक्त के नमाजी थे। अपने इस दावे को सही साबित करने के लिए मौलाना ने एक जनसभा में श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूर्ण रूप से ईश्वर की इबादत करने की सीख दी थी और वे खुद भी 5 वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। उनके इसी बयान पर बवाल मचा है।
हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो 23 जून को झारखंड में दी गए भाषण का है। इस दौरान मौलाना जरजिस अंसारी ने अपने भाषण के दौरान के एक श्लोक का 'गलत अर्थ' निकालकर अपनी बात को साबित करने की कोशिश की। जरजिस अंसारी के इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। कई हिंदू संगठनों ने मौलाना के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
कृष्ण मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद
संतों ने इसे सनातन आस्था का अपमान करने और देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश बताई। जबकि BJP ने भी मौलाना के बयान पर आपत्ति जताई। संतो का कहना है कि सभी धर्म को जन्म देने वाले भगवान श्री कृष्णा है। वह मुस्लिम कैसे हो सकते हैं। मौलाना को बताएंगे ग्रंथ में क्या लिखा है। बता दें कि मथुरा में 13.37 एकड़ जमीन पर बने श्री कृष्ण मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद पुराना है। हिंदू पक्ष का दावा है कि मुगल शासक औरंगजेब ने केशवदेव मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। जबकि मुस्लिम पक्ष इस दावे का विरोध जताता है।