गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक थार वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By : चंचल खेडकर
गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गंगा एक्सप्रेस-वे पर करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है।हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11:56 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार की छत टूटकर अलग हो गई और बोनट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

5-6 बार पलटी थार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे पर चलते समय थार अचानक डगमगाने लगी। इसके बाद गाड़ी करीब 5-6 बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर फंस गए थे।स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में 4 लोगों को मृत घोषित किया

पुलिस के अनुसार, हादसे में जोगिंदर (26), सुखबीर (25), जसवंत (20) और रवि (20) की मौत हुई है। इनमें सुखबीर और जसवंत सगे भाई थे। वहीं 17 वर्षीय विष्णु गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

दिल्ली जा रहे थे सभी लोग

परिजनों के मुताबिक, सभी लोग रविवार रात करीब 9 बजे बदायूं स्थित अपने घरों से दिल्ली के लिए निकले थे। मृतक जोगिंदर खेती-किसानी करते थे और थार उन्हीं की थी।रवि दिल्ली में नौकरी करता था, जबकि बाकी लोग भी दिल्ली में प्लास्टिक-पॉलिएस्टर बनाने का काम करते थे। मृतक सुखबीर शादीशुदा थे, जबकि अन्य मृतकों की शादी नहीं हुई थी। पुलिस अब हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर समाज को बांटने, भ्रष्टाचार और सरकारी परियोजनाओं में दुरुपयोग के आरोप लगाए।

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

उत्तर प्रदेश की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लखनऊ में अपने पद से इस्तीफा दिया है। सोशल मीडिया के जरिए खबर फैली, इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं।

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

CM योगी ने सपा पर बोला हमला, 'एक परिवार के 5 सांसदों वाली पार्टी ज्यादा दिन नहीं चलेगी'

CM योगी ने सपा पर बोला हमला, 'एक परिवार के 5 सांसदों वाली पार्टी ज्यादा दिन नहीं चलेगी'

योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एन्सेफलाइटिस और माफिया राज के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026