CM धामी के युवा अग्निवीर संवाद

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लेते हुए नकल विरोधी कानून और 34000 युवाओं को नौकरियां देने की जानकारी दी।

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

CM धामी के युवा अग्निवीर संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान CM धामी ने कहा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए और बिना पर्ची-बिना खर्ची के रिकॉर्ड 34000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। साथ ही महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की बात कही। 

विपक्ष पर निशाना

युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि 2002 में पहली निर्वाचित सरकार तिवारी की बनीं। उस वक्त दरोगा व पटवारी भर्ती घोटाला हुआ, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद 2012 में कांग्रेस सरकार के समय UKSSSC भर्ती में गड़बड़ी हुई। हमारे वक्त में जैसे भर्तियों के प्रकरण आए सबसे पहले देश का सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। 

बिना पर्ची व बना खर्ची के नौकरी

CM ने कहा सौ से ज्यादा नकल माफिया को जेल भेजा। आज उत्तराखंड के अंदर रिकॉर्ड 34 हजार लोगों को नौकरी मिली है। इसमें बिना पर्ची व बना खर्ची के नौकरी दी गई। काम अच्छा होगा तो बोलने की जरूरत नहीं काम बोलता है। पहले भर्ती में नकल माफिया के सांठगांठ वालों का चयन होता था। अब सामान्य और गरीब माता-पिता के बेटे व बेटियों का चयन हो रहा है। यह कांग्रेस सरकार की तुलना में BJP सरकार के समय बदलाव आए हैं। 

CM ने गिनाए काम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा मदरसा बोर्ड समाप्त किया। अल्पसंख्यक शिक्षा में सुधार किया। किसानों के लिए एप्पल मिशन, कीवी, ड्रैगन क्रांति, सगंध फसलों का बढ़ावा दिया जाता है। फिल्म, कृषि, पर्यटन, निर्यात, स्टार्टअप के क्षेत्र में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला। पलायन करने वाले आज अपने गांव लौट रहे हैं। चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड बना रही है। अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 45 लाख पहुंचने वाली है।

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- कांग्रेस का सियासी खेल बेनकाब

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- कांग्रेस का सियासी खेल बेनकाब

उत्तराखंड बीजेपी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी भावनाओं का झूठा आरोप लगाने और राजनीति करने का आरोप लगाया।

धामी बोले- उत्तराखंड में नहीं है छुआछूत, शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस पर निशाना

धामी बोले- उत्तराखंड में नहीं है छुआछूत, शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस पर निशाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की रैली के बाद हुए शुद्धीकरण पर विपक्ष को निशाना बनाया, जातिवाद और छुआछूत के मुद्दे पर बहस जारी है।

देहरादून में CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

देहरादून में CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'मन की बात' के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, राधा स्वामी सत्संग में लिया आशीर्वाद; बोले- मानवता की सेवा का देता है संदेश

रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, राधा स्वामी सत्संग में लिया आशीर्वाद; बोले- मानवता की सेवा का देता है संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में सत्संग में भाग लेते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

उत्तराखंड को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM धामी आज हल्द्वानी में करेंगे भूमि-पूजन

उत्तराखंड को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM धामी आज हल्द्वानी में करेंगे भूमि-पूजन

उत्तराखंड में नए खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 30 Aug 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026