Ravi Kishan 56th Birthday: रवि किशन का आज 56वां जन्मदिन..जानिए उनसे जुड़ी की खास बातें...

ravi-kishan-56th-birthday-2025-special-facts

Ravi Kishan 56th Birthday: रवि किशन का आज 56वां जन्मदिन..जानिए उनसे जुड़ी की खास बातें...

ravi kishan 56th birthday रवि किशन का आज 56वां जन्मदिनजानिए उनसे जुड़ी की खास बातें

Ravi Kishan 56th Birthday: भोजपुरी के जाने माने एक्टर का आज 56वां जन्मदिन है, रवि किशन का फिल्मी सफर इतना आसान नहीं था। उन्हें बचपन से ही गरीबी झेलनी पड़ी। और संघर्ष का सामना करना पड़ा। आज वो अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के चलते ही आज मशहूर एक्टर्स में उनकी गिनती होती हैं। Read More: Katrina Kaif 42th Birthday: कैटरीना कैफ का 42वां बर्थडे आज… आपको बता दें कि, रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को बॉम्बे , महाराष्ट्र में हुआ था। वैसे उनका मूल रुप से घर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित हैं।

500 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई...

रवि किशन को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था , तो एक बार गांव में मां सीता का किरदार निभाने को मिला तो वो सीता के रोल के लिए तैयार हो गए , और जब पिता ने उन्हें साड़ी पहने देखा तो रवि को पिता ने बेल्ट से बहुत मारा। इसके बाद वो 500 रुपये लेकर मुंबई चले गए और वहां हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए दर - दर भटकते रहें, पैसे की कमी की वजह से बड़ा पाव खाकर और चाय पीकर दिन काटते थे। काफी दौड़ - भाग के बाज उन्हें 'पीतांबर' में काम करने को मिला लेकिन वो फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने 'आग का तूफान', 'रानी और महारानी', 'जख्मी दिल', 'उधार की जिंदगी,' जैसी फिल्मों में छोटे-मोट रोल किए। फिर वो वापस गांव चले गएं। फिर तेरे नाम फिल्म में पंडित का किरदार निभाने का मौका मिला, उन्हें इसी फिल्म से पहचान मिली। और इस किरदार के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था।

रवि किशन की बॉलीवुड की फेमस मूवी...

एक्टर ने तेरे नाम के बाद फिर हेरा फेरी , बुलेट राजा, मुक्काबाज, लापता लेडिज जैसी फेमस फिल्मों में काम किया।

मां की सलाह से भोजपुरी इंडस्ट्री में रखा कदम...

एक बार एक्टर को ' सैयां हमार' फिल्म ऑफर हुई लेकिन तब वो भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहते थे, उन्हें लगा कौन देखेगा फिर मां ने सलाह दी की अपनी भाषा भोजपुरी फिल्मों में ही काम करों, कोई नहीं देखा तो हम सब और गांव वाले तो देखेंगे ही और मां की सलाह से एक्टर की जिंदगी बदल गई। 'सैयां हमार' के बाद रवि किशन ने 'बांके बिहारी एमएलए' जैसी फिल्मों में काम किया, जिसने उन्हें बड़ा स्टार बना दिया। 2008 में ETV भोजपुरी सिनेमा सम्मान में उन्हें 'मोस्ट पॉपुलर एक्टर' का अवॉर्ड मिला।

एक्टर का राजनीतिक करियर...

2014 में उन्होंने कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े लेकिन वो हार गए और 2017 में वो बीजेपी पार्टी में शामिल हुए और 2019 से 2024 तक गोरखपुर से सांसद रहें और उनके संसदीय कार्यों के लिए उन्हें "संसद रत्न अवॉर्ड" भी मिला।

रवि किशन की लव लाइफ और शादी...

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन की जिंदगी जितनी फिल्मी पर्दे पर दिलचस्प रही है, उतनी ही खास उनकी लव लाइफ भी रही है। जब रवि कॉलेज में पढ़ते थे तभी उनकी मुलाकात प्रीति शुक्ला से हुई। बताया जाता है कि रवि किशन और प्रीति की पहली मुलाकात मुंबई के बांद्रा स्थित एक बस स्टॉप पर हुई थी। दोनों कॉलेज जा रहे थे, तभी प्रीति ने पहल करते हुए रवि किशन से बातचीत शुरू की। उन्हें रवि बेहद सीधा-सादा लड़का लगे, लेकिन बाद में पता चला कि वे अंदर से काफी शरारती और रोमांटिक मिजाज के हैं। रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही गहरे रिश्ते में बदल गई, और फिर परिवार की सहमति से 10 दिसंबर 1993 को दोनों ने शादी कर ली। एक्टर के 4 बच्चे है, जिसमें से 3 बेटी और 1 बेटा है। उनकी बड़ी बेटी तनिष्का एक बिजनेस मैनेजर हैं, जबकि दूसरी बेटी रीवा किशन फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं और धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। तीसरी बेटी इशिता शुक्ला ने 2023 में भारतीय सेना में शामिल होकर परिवार का नाम और रोशन किया। वे NCC कैडेट रह चुकी हैं।

संबंधित सामग्री

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

राज्य

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और वहां के विकास परिदृश्य पर चर्चा की।

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

राज्य

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन महीने के लिए कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। बरेली में विशेष उपाय जैसे मांस-मछली की दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

राज्य

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

सुखबीर बादल को बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामलों में SIT ने समन जारी किया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।