Rani Rampal Marriage News: पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल बनेंगी CA की दुल्हन!

rani-rampal-wedding-news-chartered-accountant

Rani Rampal Marriage News: पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल बनेंगी CA की दुल्हन!

rani rampal marriage news पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल बनेंगी ca की दुल्हन

Rani Rampal Marriage News: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्यश्री अवार्डी रानी रामपाल अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। रानी 2 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) पंकज के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी पूरी तरह से हिंदू रीति - रिवाज से होगी, जिसमें उनके कोच बलदेव सिंह उनका कन्यादान करेंगे। Read More: ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!

कुरुक्षेत्र में होगी ग्रैंड शादी...

रानी रामपाल की शादी कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित पाल प्लाज्मा में होगी। इस ग्रैंड सेरेमनी में खेल जगह, राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है। कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस आयोजन में पीएम मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के सीएम नायब सैनी जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं।

2 महीने पहले हुई थी इंगेजमेंट...

करीब दो महीने पहले रानी रामपाल ने पंकज से सगाई की थी। यह कार्यक्रम बहुक पर्सनल रखा गया था। इसमें केवल दोनों परिवार और कोच बलदेव सिंह मौजूद थे। सोशल मीडिया पर रानी की इंगेजमेंट फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने मंगेतर और कोच के साथ दिखाई देती हैं।

गुरु करेंगे कन्यादान – गुरु-शिष्य रिश्ते की मिसाल...

रानी के कोच बलदेव सिंह, जिन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, कन्यादान करेंगे। उन्होंने बचपन से ही रानी को हॉकी सिखाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। यह शादी न सिर्फ व्यक्तिगत बंधन बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक बन जाएगी।

तांगा चालक की बिटिया से बनी हॉकी की रानी...

रानी का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनके पिता रामपाल, जो शाहाबाद में तांगा चलाते थे, उन्होंने बेटी के खेल के सपने को साकार करने के लिए हर संभव कोशिश की। रानी ने 6 साल की उम्र में हॉकी स्टिक उठाई, और जल्द ही कोच बलदेव सिंह की निगरानी में निखरती चली गईं।

14 की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू...

रानी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे 2010 विश्वकप की सबसे युवा खिलाड़ी रहीं। उनके निर्णायक गोल से भारत ने जूनियर विश्वकप में कांस्य पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक में किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया। यह अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड, भीम अवॉर्ड और पद्मश्री जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

कोचिंग के नए रोल में रानी...

संन्यास के बाद रानी अब पटियाला हॉकी नर्सरी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रही हैं। उन्हें जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच भी बनाया गया था। हॉकी इंडिया विमेंस लीग में वे सूरमा क्लब की मेंटर हैं।

रानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि —

“यह एक शानदार यात्रा रही है। मैंने गरीबी से उठकर देश का प्रतिनिधित्व किया, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अब मैं हॉकी कोच के रूप में नई पीढ़ी तैयार करने का सपना देख रही हूं।”      

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।