ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ...

icc-player-of-the-month-abhishek-sharma-smriti-mandhana

ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!

icc player of the month 2025 अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड

PAK vs ENG Women’s World Cup: लगातार दूसरी बार कोलंबो में बारिश ने रोका विमेंस वर्ल्ड कप मुकाबला…

कुलदीप यादव और बेनेट को छोड़ा पीछे...

अभिषेक शर्मा ने इस अवॉर्ड की रेस में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को पीछे छोड़ा। बता दें कि कुलदीप यादव ने एशिया कप में 17 विकेट चटकाए थे। वहीं बेनेट ने T-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में शतक लगाया था।

'यह टीम की मेहनत का नतीजा है...'- अभिषेक

अवॉर्ड जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा —

“अवॉर्ड जीतकर अच्छा लग रहा है। टीम के अहम मुकाबलों में योगदान देने का मौका मिला। मैं उस टीम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं जो हर परिस्थिति में जीतने का जज्बा रखती है। टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देता हूं।”

पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ लगाई फिफ्टी..

एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन बनाए। उन्होंने 7 में से 6 मैचों में 30 से ज्यादा रन बनाए और 3 मैच में फिफ्टी लगाई। उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बाउंड्री भी लगाई।

ICC T-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज...

अभिषेक शर्मा ICC T-20 रैंकिंग में अब नंबर -1 पर हैं। उन्होंने 931 पॉइंट्सस हासिल करके के नया रिकॉर्ड अपने खाते में दर्ज कर लिया है। इससे पहले इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम 919 पॉइंट्स का रिकॉर्ड था(2020)। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जो 900 से अधिक रेटिंग तक पहुंचे हैं।

टी-20 में 2 शतक और 5 फिफ्टी...

अभिषेक शर्मा ने अब तक 24 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने 196.07 के स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं, जिसमें 5 फिफ्टी और 2 शतक शामिल हैं। अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था और IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए...

अभिषेक शर्मा फिलहाल पंजाब रणजी टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्हें भारत की टी-20 टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी चुना गया है। सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी। पहला मैच कैनबेरा के मनुका ओवल और आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

स्मृति मंधाना बनीं 'विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ'

विमेंस कैटेगरी में भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना को सितंबर के लिए 'ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे में 2 शतक और 1 फिफ्टी लगाई। तीसरे वनडे में मंधाना का शतक सिर्फ 50 गेंदों में आया था। उन्होंने सितंबर में 77 की औसत से 308 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बनीं।  

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास..बनाए रिकॉर्ड्स…

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 1. विमेंस वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की 5वीं और भारत की दूसरी खिलाड़ी बनीं। 2. सबसे युवा (29 वर्ष) खिलाड़ी के रूप में यह उपलब्धि हासिल की। 3. उन्होंने 112वीं पारी की 5568वीं गेंद पर 5000 रन पूरे किए — यह दोनों ही मामलों में विश्व रिकॉर्ड है। 4. मंधाना ने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर (129 पारियां) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (6182 गेंदें) को पीछे छोड़ा। 5. मंधाना ने इस साल 1062 रन पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बेलिंडा क्लार्क का 1997 का 970 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।  

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।