भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 5 से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। सम्मेलन के तहत मिंटो हॉल और रविंद्र भवन में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और कूटनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेसवार्ता में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल और मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव (संस्कृति) शिव शेखर शुक्ला ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

BRICS की अध्यक्षता कर रहा भारत

विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता भारत कर रहा है। सम्मेलन में 11 देशों के संस्कृति मंत्री और BRICS संस्कृति कार्य समूह के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 5 अगस्त को प्रतिनिधि मिंटो हॉल पहुंचेंगे, जहां विभिन्न बैठकों और प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे। सम्मेलन के दौरान मिंटो हॉल में 'ज्ञान भारतम', 'प्रोजेक्ट मौसम' और 'प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत' शीर्षक से तीन विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। ये प्रदर्शनियां 5 से 8 अगस्त तक आम जनता के लिए खुली रहेंगी, जिनमें भारत की समृद्ध पांडुलिपि विरासत, समुद्री सांस्कृतिक संबंधों और सभ्यतागत जुड़ाव को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन में विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेष फोकस रहेगा।

सांस्कृतिक सहयोग को नया मंच 

इसके अलावा 7 अगस्त को रविंद्र भवन में BRICS सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें सदस्य देशों के कलाकार अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक सांस्कृतिक सहयोग को नया मंच प्रदान करेगा।

प्रेसवार्ता के दौरान विवेक अग्रवाल ने यह भी बताया कि वाग्देवी प्रतिमा को भारत वापस लाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में एक वर्ष पहले ही शिव शेखर शुक्ला ने संबंधित पक्षों को पत्र लिखा था। यह पहल भारत की सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और सख्त निर्देश जारी किए।

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा ने माधवेंद्र सिंह परिहार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, उपचुनाव के बाद संगठनात्मक बदलाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होगी, जिसमें 62500 प्रतिष्ठानों का भविष्य तय होगा।

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

भोपाल के बैरसिया इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की, 12 भट्टियां नष्ट की गईं, 275 लीटर शराब जब्त।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर