PM के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने किया निरीक्षण

pm-modi-uttarakhand-visit-april-14-cm-dhami-inspection

PM के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने किया निरीक्षण

pm के दौरे को लेकर तैयारियां तेज cm धामी ने किया निरीक्षण

PM Modi Uttarakhand visit: देहरादून में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन-प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मैदान में उतरकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा, ट्रैफिक, जनसभा और व्यवस्थाओं को लेकर हर स्तर पर बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि आयोजन में किसी तरह की कमी न रह जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CM ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मंत्री गणेश जोशी, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि पंडाल, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। अधिकारियों ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड तक पूरे रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया।

PM Modi Uttarakhand visit: एक्सप्रेसवे की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि PM मोदी का हर उत्तराखंड दौरा राज्य के लिए नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से उत्तराखंड को विशेष प्राथमिकता दी गई है और बड़े विकास कार्य हुए हैं। इस बार भी एक्सप्रेसवे के रूप में प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिससे किसानों, व्यापारियों, आम नागरिकों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

दिल्ली से देहरादून का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत करीब 12,000 करोड़ रुपए है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर 6.5 घंटे से घटकर 2.5 घंटे रह जाएगा। सीएम धामी ने इसे उत्तराखंड के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

राज्य

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लेते हुए नकल विरोधी कानून और 34000 युवाओं को नौकरियां देने की जानकारी दी।

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

राज्य

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत से 89 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर निशाना साधा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

राज्य

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

लगातार भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

देश-विदेश

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की वजह से उत्तर प्रदेश में विवाद बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताया।