Pali Road Accident: कार की 2 गाड़ियों से हुई भिड़ंत, 2 की मौत!

pali-road-accident-car-divider-collision-death-injured

Pali Road Accident: कार की 2 गाड़ियों से हुई भिड़ंत, 2 की मौत!

pali road accident कार की 2 गाड़ियों से हुई भिड़ंत 2 की मौत

Pali Road Accident: पाली में एक गंभीर हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकरा गई उसके बाद वो दो गाड़ियों से जाकर भिड़ गई। इस दौरान कार में सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 घायल हो गए। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के मंडिया बाइपास का है।

पुलिस को दी जानकारी

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायलो को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं सदर थाने के ASI भंवरसिंह वाडिया ने बताया कि- 'कार सवार सभी युवक घूमने निकले थे। पाली में ओम बन्ना के दर्शन करने के बाद वापस जोधपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान पाली शहर में बाइपास पर कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर दो अन्य वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।'

इलाज के दौरान हुई मौत

घायलो का बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने जैसलमेर के जसंवतपुरा (साकदड़ा) निवासी मानवेन्द्र सिंह (20) पुत्र जगपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बालोतरा के कोरणा (मंडली) निवासी लोकेन्द्र सिंह (20) पुत्र हुकम सिंह और जोधपुर के सांगरिया फाटा निवासी पवन (19) पुत्र अम्बालाल की हालत नाजुक है, इसकी वजह से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान लोकेन्द्र सिंह की मौत हो गई। वहीं भोपाल सिंह और महावीर सिंह को अब हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी।

मृतक को का शव मार्च्यूरी में रखवाया

सदर थाने के ASI भंवरसिंह वाडिया ने बताया कि- 'मृतकों के शव मार्च्यूरी में रखवाए गए है। वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।'   Also Read- Father Kills Son News CG: नाबालिग ने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की!

संबंधित सामग्री

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

राज्य

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आर्थिक सहायता में देरी और RDG बंद होने की चिंता जताई। उन्होंने विपक्ष से प्रदेश के हित में सहयोग की अपील की।