उत्तर भारत में 'कोहरे का सितम': कोहरे के कारण दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द, हादसों में 6 की मौत

north-india-cold-wave-rajasthan-temperature-drop-delhi-flights-cancelled

उत्तर भारत में 'कोहरे का सितम': कोहरे के कारण दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द, हादसों में 6 की मौत

उत्तर भारत में कोहरे का सितम कोहरे के कारण दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द हादसों में 6 की मौत

North India Weather: उत्तर भारत के लिए शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड और जानलेवा कोहरा लेकर आई । उत्तर प्रदेश  बिहार  राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है राजस्थान के फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. वहीं घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल 6 लोगों की जान चली गई।

North India Weather: हवाई और रेल सेवा पूरी तरह अस्त-व्यस्त

राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा  जिसके कारण शनिवार को 129 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं. सिर्फ हवाई सफर ही नहीं. बल्कि रेल सेवा पर भी इसका बुरा असर पड़ा है । दिल्ली से मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

यूपी-बिहार में रेड अलर्ट: स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में कोहरे का ऐसा कहर दिखा कि सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी  महज 10 मीटर रह गई थी  संभल में इसी कोहरे के कारण ट्रक और बाइक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, खराब मौसम को देखते हुए यूपी के 8 जिलों और बिहार के सारण दरभंगा व मुंगेर में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है, बिहार के 24 जिलों में 'कोल्ड डे' (Cold Day) जैसे हालात हैं ।

देश के अलग-अलग हिस्सों का हाल

  • आगरा: यहाँ कोहरे की परत इतनी घनी थी कि दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल भी नजरों से ओझल हो गया

  • केरल (मुन्नार): दक्षिण भारत के मुन्नार में पारा 0 डिग्री तक जा पहुँचा है. जिससे गाड़ियों की छतों पर बर्फ की सफेद परत जम गई

  • उत्तराखंड: मसूरी के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है. जिससे पहाड़ियां सफेद चादर से ढकी नजर आ रही हैं

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।