Mukesh Rejects RanveerFor Shaktimaan: 'रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने दूंगा'- मुकेश खन्ना

mukesh-khanna-refuses-ranveer-singh-for-shaktimaan

Mukesh Rejects RanveerFor Shaktimaan: 'रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने दूंगा'- मुकेश खन्ना

mukesh rejects ranveerfor shaktimaan रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने दूंगा- मुकेश खन्ना

Mukesh Rejects RanveerFor Shaktimaan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना आए दिन किसी न किसी बयान की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। वो एक बार फिर चर्चाओं में आ गए है। उन्होंने शक्तिमान के रोल के कास्टिंग को लेकर बात की उन्होंने कहा कि- 'रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल में कास्ट करने के पक्ष में नहीं हैं। वे चाहते हैं कि शक्तिमान के लिए नया चेहरा चुना जाए, जिसमें उसी इमेज और सादगी की झलक हो'

मुकेश खन्ना का 'शक्तिमान' को लेकर बयान

एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि- 'आज के समय में बच्चों को पहले से कहीं ज्यादा शक्तिमान की जरूरत है। उनके मुताबिक, 1997 की पीढ़ी को जिस तरह इस किरदार ने सही रास्ता दिखाया था, उससे कहीं ज्यादा जरूरत आज 2026 के बच्चों को है।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'लोगों में एक गलतफहमी फैल गई है कि वे इसलिए मना कर रहे हैं क्योंकि खुद फिर से शक्तिमान बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि वे पहले ही शक्तिमान बन चुके हैं, अब उनका काम इस किरदार को आगे बढ़ाना है।'

मुकेश खन्ना ने अक्षय पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि- 'शक्तिमान में आपको सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि चेहरा भी चाहिए होता है। जैसे पृथ्वीराज चौहान को खड़े होने पर पृथ्वीराज चौहान जैसा दिखना चाहिए, जो अक्षय कुमार फिल्म में नहीं दिखे। उन्होंने विग वगैरह लगाई थी। जब मैंने कोई ऐतिहासिक किरदार निभाया था, तो मुझे सिर्फ कपड़े बदलने में ही डेढ़ घंटा लग जाता था। मैं सात इंच का मुकुट पहनता था।'

मुकेश खन्ना ने कहा कि-

'यह मेरा नुकसान है। मुझे करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है क्योंकि सोनी मुझे करोड़ों रुपये देने को तैयार है। वे अड़े हुए हैं, और मैं भी। उन्हें एक स्टार चाहिए, मुझे स्टार नहीं चाहिए। अगर मुझे अनुमति दी जाए, तो मैं पूरे देश में ऑडिशन लूंगा। इससे आपको पब्लिसिटी भी मिलेगी और एक ऐसा लड़का भी मिलेगा जो दिखने में अच्छा, सरल और दयालु हो। मेरे लिए, कोई भी ऐसा एक्टर जिसकी पहले से कोई छवि बनी हो, शक्तिमान नहीं बन सकता।'

रणवीर सिंह की की थी तारीफ

उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि- 'वह एक शानदार अभिनेता हैं, उनमें जबरदस्त एनर्जी है, वह धुरंधर, गली बॉय और खिलजी जैसे अलग-अलग किरदार निभाने की क्षमता रखते हैं। शक्तिमान का किरदार सिर्फ एक्टिंग से नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी और इमेज से भी जुड़ा है।'

  Also Read- Akshay On Hera Pheri 3: नहीं रिलीज होगी ‘Hera Pheri 3’, अक्षय ने किया कंफर्म!

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।