Akshay On Hera Pheri 3: बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी की वापसी से फैंस काफी खुश थे। वो इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जो फैंस को दुखी कर सकती है। दरअसल अब ‘हेरा फेरी 3’ रिलीज नहीं होगी। उस पर कोई काम नहीं हो रहा। इस बात की पुष्टि स्वंय इस फिल्म के फेम एक्टर अक्षय कुमार ने कर दी है।
हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय ने दी बड़ी अपडेट
एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि- फिल्म हेरा फेरी 3 फिलहाल नहीं बन रही है। फिल्म में देरी की वजह सिर्फ कास्ट नहीं है। कई और समस्याएं हैं, जिनकी वजह से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा।’

एक्टर ने आगे कहा कि-
अक्षय ने साफ किया कि- ‘तीनों कलाकारों के साथ आने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वेलकम टू द जंगल में वो, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ काम कर रहे हैं।’
एक्टर ने आगे कहा कि-
‘कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें वो कैमरे पर नहीं बता सकते। उन्होंने समझौतों और दूसरे कारणों का जिक्र किया, जो इस फिल्म को पीछे धकेल रहे हैं। हालांकि, अक्षय ने उम्मीद जताई कि जब सही समय आएगा, तब हेरा फेरी 3 जरूर बनेगी। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि उम्मीद है तब तक वे सभी बहुत बूढ़े नहीं हो जाएंगे।’

फिल्म की शूटिंग पर हुआ था बवाल
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया जानकारी दी थी कि, वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह फैसला किसी तरह के विवाद के चलते नहीं लिया। उनके अनुसार, यह एक पर्सनल और स्वतंत्र निर्णय था।

अक्षय कुमार ने परेश रावल को भेजा था लीगल नोटिस
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच बढ़ते तनाव का नतीजा अब कानूनी विवाद के रूप में सामने आ चुका है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को फिल्म से हटने के बाद एक लीगल नोटिस भेजा है।

फिर परेश रावल ने की थी वापसी
एक्टर परेश रावल से एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान ‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट करने और उससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सवाल किया गया, इस फिल्म का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,
“वास्तव में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ऑडियंस ने हमें बहुत सराहा और बहुत प्यार दिया हैं। इसे हम कभी हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब साथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं।”
Also Read- जानिए कोहली के एक लाइक से रातों रात स्टार बनी जर्मन मॉडल ने क्या कहा?
