मुख्यमंत्री यादव की 72 विकास योजनाएं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में सांदीपनि विद्यालयों सहित 189 करोड़ से अधिक लागत के 72 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्‍टेशन भी शामिल है। उन्होंने कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ में सर्व सुविधा युक्त मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, जिसका भूमि-पूजन जल्द किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं क हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किए। 

अलग-अलग विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज टीकमगढ़ को अमृत भारत रेलवे स्टेशन, नए सांदीपनि विद्यालयों के साथ अलग-अलग विकास कार्यों की सौगात मिली है। इनमें जतारा, खरगापुर और बड़ा गांव में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। भविष्य में युवा पीढ़ी को पढ़ने और आग बढ़ने के लिए जैसे विद्यालय चाहिए, आज वैसे विद्यालय मिल रहे हैं। बदलते समय में सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से बच्चों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। ये विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के पर्याय बने हैं। जीवन में मित्रों का महत्व भी सगे संबंधियों की तरह है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहनों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर सौगात दे रही है।

किसान के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एक समान कानून लागू होने पर मुस्लिम बहनों को उनके अधिकार मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विवाह, तलाक और वसीयत के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रहा है। बुंदेलखंड बदल रहा है। विपक्ष की सरकारों ने यहां के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बुंदेलखंड के किसानों ने पानी के अभाव में गरीबी झेली और कठिनाइयां उठाई हैं। उन्होंने पलायन का दंश भी झेला है। लेकिन अब केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र खेती के मामले में पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ेगा। कांग्रेसियों ने कभी नदी जोड़ो परियोजना के लिए काम नहीं किया। अब झूठे आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया। प्रदेश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन नदी परियोजनाओं से कभी किसानों को लाभ नहीं दिया। 

अन्नदाता की समृद्धि के लिए हर प्रयास कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक सिंचाई का रकबा सिर्फ साढ़े 7 लाख हेक्टेयर था। हमारी सरकार में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। कांग्रेस अपनी नीतियों के कारण देशभर से गाजर घास की तरह खुद-ब-खुद गायब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति के सभी देवस्थानों को भव्य स्वरूप में विकसित कर रही है। हमारी सरकार एक समान भाव से कार्य करते हुए सभी धर्मों-समाज के लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहन रानी को भी हर माह 1500 रुपए मिल रहे हैं, तो बहन रुखसाना को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को अनुदान दिया जा रहा है। गोशाला खोलने पर प्रति गौमाता 40 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। अब नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड क माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को दूध का उचित दाम मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि मछुआरे भाई-बहनों की समृद्धि के लिए राज्य में मत्स्य उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

मध्यप्रदेश में बढ़ते जलस्तर के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा और चित्रकूट में आपात बैठकें की और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड

सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीएम डॉ. मोहन यादव ने 29 अगस्त को बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया।

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 225 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों की योजना, नक्सल प्रभावित गांवों का सुधार और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले में 175 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर बांधी राखी, स्नेह और अपनत्व से भावुक हुआ बालाघाट

बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर बांधी राखी, स्नेह और अपनत्व से भावुक हुआ बालाघाट

बालाघाट में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों के साथ समय बिताया और उनसे राखी बंधवाई।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 29 Aug 2026

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 30 Aug 2026