Mithun Manhas BCCI President: मिथुन मन्हास बने BCCI के ऐसे पहले अध्यक्ष जिन्होंन...

mithun-manhas-first-bcci-president-no-international-cricket

Mithun Manhas BCCI President: मिथुन मन्हास बने BCCI के ऐसे पहले अध्यक्ष जिन्होंने नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट!

mithun manhas bcci president मिथुन मन्हास बने bcci के ऐसे पहले अध्यक्ष जिन्होंने नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

World Archery Para Championships: शीतल देवी ने ओजनूर गिर्डी को हराकर जीता गोल्ड मेडल!

BCCI के अन्य अधिकारियों के नाम भी तय....

BCCI के नए अध्यक्ष मिथुन मन्हास के साथ ही अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। राजीव शुक्ला अपने पुराने उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के वर्तमान अध्यक्ष और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष होंगे। उनका केएससीए अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा, देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहेंगे, जबकि प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए भी अपडेट है—अरुण सिंह धूमल एक बार फिर IPL चेयरमैन बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई...

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर मन्हास को बधाई दी और लिखा कि-  "जश्न मनाने का एक यादगार अवसर! मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड' (BCCI) का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सबसे दूरस्थ इलाकों में से एक, पूर्व डोडा जिले के लिए यह रविवार कितना सौभाग्यशाली रहा, जो संयोग से मेरा अपना गृह जिला भी है। कुछ ही घंटों के अंतराल में, पहले किश्तवाड़ की एक बेटी, शीतल, विश्व चैंपियन बनकर उभरी और उसके तुरंत बाद भद्रवाह का एक बेटा, मिथुन शीर्ष पर पहुंच।"

जम्मू - कश्मीर से किक्रेट की शुरुआत...

मिथुन मन्हास ने जम्मू- कश्मीर से अंडर -15, अंडर-16 और अंडर-9 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 3 साल J&K अंडर -19 टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1995 में लगभग 750 रन बनाए और देश के सबसे बड़े अंडर-19 स्कोरर बने। बाद में मन्हास J&K टीम के कैप्टन बने। उनकी अच्छी बल्लेबाजी के चलते उन्हें नॉर्थ जोन के लिए भी चुना गया।

दिल्ली रणजी टीम में शानदार करियर...

12वीं के बाद मन्हास दिल्ली आए और यहां के प्रीमियर टूर्नामेंट में खेलने लगे। उन्होंने 1996 में दिल्ली रणजी टीम में जगह बनाई और 1997 में रणजी डेब्यू किया। मन्हास की कप्तानी में दिल्ली ने 2007-08 रणजी ट्रॉफी जीती, जो टीम का 16वां खिताब था।

IPL में डेब्यू और कोचिंग करियर

रणजी में प्रदर्शन के बाद मन्हास IPL के पहले सीजन 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से डेब्यू किया। बाद में पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने। साल 2017 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग में एंट्री की। वे किंग्स XI पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल रहे।

J&K क्रिकेट एसोसिएशन में योगदान...

मन्हास साल 2023 में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर बने। उन्होंने J&K के क्रिकेट स्ट्रक्चर को मजबूत करने और घरेलू खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम योगदान दिया।

BCCI अध्यक्ष के लिए योग्यता...

2019 में BCCI के संविधान में संशोधन के बाद यह तय हुआ कि बोर्ड का नेतृत्व आम तौर पर क्रिकेटर ही करे। इससे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं। मिथुन मन्हास BCCI के पहले अध्यक्ष हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन डोमेस्टिक और IPL करियर की लंबी उपलब्धियों के चलते इस जिम्मेदारी के लिए चुने गए।  

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।