JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल

jharkhand-news-jmm-slams-ed-over-hemant-soren-case-after-arvind-kejriwal-receives-relief

JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल

jmm ने ed पर किया तीखा प्रहार हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल

Jharkhand news: केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर शनिवार को तीखा प्रहार किया है. पार्टी ने झारखण्डके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश किए गए साक्ष्यों को “राजनीतिक प्रोपेगैंडा” करार दिया है.

[caption id="attachment_137954" align="alignnone" width="1005"]Jharkhand news Jharkhand news[/caption]

‘टीवी-फ्रिज के बिल’ बने सियासी मुद्दा

JMM ने अपने ‘X’ हैंडल से शनिवार को दावा किया कि ED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ तथाकथित सबूत के तौर पर एक टीवी और एक फ्रिज के बिल पेश किए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹29,000 है. पार्टी ने आरोप लगाया कि इन दस्तावेजों को “ब्रह्मास्त्र” की तरह पेश कर महीनों तक मीडिया ट्रायल चलाया गया और एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल भेजने की कोशिश की गई.

पार्टी के द्वारा शेयर की गयी फोटोज में दो इनवॉयस दिखाए गए हैं. पहला बिल 19 फरवरी, 2017 का है, जो रांची की मित्तल एजेंसी से जारी हुआ और ₹15,200 (VAT सहित) का है. वहीं, दूसरा बिल एमएस परफेक्ट विजन से जारी शाओमी स्मार्ट टीवी का है, जिसकी कुल कीमत ₹14,000 (GST सहित) बताई गई है. दोनों दस्तावेजों में PMLA 2002 की धारा 50 के तहत जानकारी देने का उल्लेख है.

केजरीवाल को राहत के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक

यह बयान उस समय आया है जब 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को बरी कर दिया. अदालत ने CBI की जांच को “स्पेकुलेटिव” बताते हुए कहा कि कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा साबित नहीं हुआ. हालांकि CBI ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत

हेमंत सोरेन का मामला कथित 8.86 एकड़ भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है. ED का दावा है कि यह जमीन अवैध रूप से प्राप्त की गई. सोरेन जनवरी 2024 में गिरफ्तार हुए थे और जून 2024 में उन्हें ज़मानत मिली. इसके बाद 25 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने ED की समन संबंधी कार्यवाही पर रोक लगाते हुए एजेंसी को नोटिस तलब किया.

JMM और AAP ने इन घटनाओं को जोड़ते हुए केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है, जबकि BJP ने कहा है कि जांच स्वतंत्र है और अंतिम निर्णय अदालतों पर निर्भर करेगा.

संबंधित सामग्री

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।