Bethell Out ICC Champions Trophy: इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से हो गए। जिससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। 21 वर्षीय बेथेल ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी लिया था। हालांकि, चोट के कारण वह दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड ने उनकी जगह टॉम बैटन को टीम में शामिल किया था।
Read More: CG Sai Pariksha Pe Charcha 2025: सीएम विष्णुदेव साय ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम में हुए शामिल..
Bethell Out ICC Champions Trophy: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर यह जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे पूरा यकीन है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगा. यह उसके लिए वास्तव में निराशाजनक है क्योंकि पहले वनडे में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था. इसलिए यह निराशाजनक है कि उसे चोट के कारण बाहर होना पड़ रहा है.’। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड को अपनी अंतिम टीम की घोषणा 12 फरवरी तक करनी होगी। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू हो रही है, और इंग्लैंड अपना पहला मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लग सकता है झटका..
बेथेल के आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने पर भी आशंका बरकरार है। बेथेल को मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था। अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो आरसीबी को भी तगड़ा झटका लगेगा, क्योंकि बेथेल शानदार फॉर्म में चल रहे थे।
Bethell Out ICC Champions Trophy: बेथेल ने नागपुर में लगाया था शानदार अर्धशतक
बेथेल ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी लिया था। हालांकि, चोट के कारण वह दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड ने उनकी जगह टॉम बैटन को टीम में शामिल किया था।
बैंटन ने खेले हैं छह वनडे मुकाबले
26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन ने अब तक छह वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 134 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 58 रन रहा। बैंटन सोमवार को टीम के साथ जुड़े। भारत तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। तीसरा वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा