प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने...

मूंग खरीदी पर सख्त निर्देश

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी सीएम डॉ मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूंग खरीदी कार्य में कोई अनियमितता नहीं होना चाहिए। मंत्रालय में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में करीब साढ़े तीन लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीदी के जुड़े कार्यों में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए। खरीदी कार्य में दोषी सिद्ध व्यक्तियों को ब्लेक लिस्टेड करते हुए सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि भारत सरकार से 4 लाख 54 लाख टन मूंग खरीदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके मुकाबले प्रदेश में खरीदी कार्य प्रगति पर है। प्रदेश के तीन लाख 47 हजार किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया था। इनमें से 3.42 लाख किसानों का सत्यापन सम्पन्न हुआ। बैठक से कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना भी वर्चुअली जुड़े। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

भोपाल में 7 इंच बारिश से आफत, 50 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न

राज्य

भोपाल में 7 इंच बारिश से आफत, 50 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न

भोपाल में हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने जल निकासी के तत्काल उपाय किए हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

देश-विदेश

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस समारोह की थीम ‘युवा शक्ति’ पर केंद्रित है।