IGMC में 3 टेस्ला MRI मशीन का लोकार्पण, CM सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत

himachal-cm-sukhu-inaugurates-3-tesla-mri-igmc-shimla-delhi-police-rohru

IGMC में 3 टेस्ला MRI मशीन का लोकार्पण, CM सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत

igmc में 3 टेस्ला mri मशीन का लोकार्पण cm सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत

IGMC Shimla MRI Inauguration: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के IGMC अस्पताल में 3 टेस्ला MRI मशीन का लोकार्पण किया, जिससे मरीजों को आने वाले समय में काफी लाभ होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार अगले 1 साल के अंदर सभी मेडिकल कॉलेज में हाई एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी स्थापित कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी ताकि मरीजों को प्रदेश से बाहर न भटकना पड़े।

 3 टेस्ला MRI मशीन का लोकार्पण

मरीजों की परेशानी खत्म

CM सुक्खू ने बताया कि IGMC में नई MRI मशीन को स्थापित किए जाने से प्रदेशभर से यहां उपचार करवाने आने वाले मरीजों को सुविधा होगी। अस्पताल में अभी तक 19 साल पुरानी 1.5 टेस्ला मशीन से ही MRI स्कैन किए जा रहे हैं। इस कारण मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ रहा हैं। इस मशीन के लग जाने से मरीजों का MRI स्कैन करवाने के लिए इंतजार कम हो जाएगा साथ ही मशीन की उच्च-रेजोल्यूशन वाली इमेजिंग तकनीक से स्कैन अधिक स्टीक होंगे।

[caption id="attachment_137523" align="alignnone" width="1152"]मरीजों को हिमाचल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा नई अत्याधुनिक MRI मशीनें स्थापित[/caption]

दिल्ली-हिमाचल पुलिस बवाल पर बोले CM

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि बिना वर्दी और स्थानीय थाने को सूचित किए बिना जिस तरीके से दिल्ली पुलिस ने हिमाचल में आकर कार्रवाई की, वह सही नहीं है। किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य की पुलिस की होती है।

IGMC Shimla MRI Inauguration: ‘कार्रवाई ठीक नहीं’

ऐसे में दूसरे प्रदेश की पुलिस बिना जानकारी के कार्रवाई करती है तो ये ठीक नहीं है। विपक्ष के नेता जयराम राम ठाकुर को भी समझना चाहिए कि कोई भी आकर बिना जानकारी कहीं से भी किसी को उठाकर ले जाए तो यह लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।