Football Carabao League Cup 2025: लीग कप में बड़ा उलटफेर! क्रिस्टल पैलेस ने लिवर...

football-carabao-league-cup-2025-crystal-palace-vs-liverpool-3-0-upset

Football Carabao League Cup 2025: लीग कप में बड़ा उलटफेर! क्रिस्टल पैलेस ने लिवरपूल को 3-0 से हराया...

football carabao league cup 2025 लीग कप में बड़ा उलटफेर क्रिस्टल पैलेस ने लिवरपूल को 3-0 से हराया

Football Carabao League Cup 2025: लीग कप के रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल पैलेस ने एनफील्ड स्टेडियम में लिवरपूल को 3-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ पैलेस ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि लिवरपूल टूर्नामेंट से बाहर हो गया। यह हार लिवरपूल की पिछले सात मैचों में छठी हार रही, जिसने टीम की कमजोर फॉर्म को उजागर कर दिया। Read More: IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?

सीजन में तीसरी बार पैलेस की जीत...

क्रिस्टल पैलेस ने इस सीजन में तीसरी बार लिवरपूल को हराया है। इससे पहले वह कम्युनिटी शील्ड और प्रीमियर लीग दोनों में जीत दर्ज कर चुका है। लगातार जीत के साथ पैलेस का आत्मविश्वास चरम पर है, जबकि लिवरपूल का मनोबल इस हार के बाद और गिरा है। वहीं, अन्य मुकाबलों में मैनचेस्टर सिटी, आर्सेनल, चेल्सी और न्यूकैसल ने भी अपने-अपने मैच जीतकर लीग कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

इस्माइला सार के दो गोल से पैलेस को बढ़त...

क्रिस्टल पैलेस के लिए इस्माइला सार ने पहले हाफ में ही दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिला दी। मैच के 41वें मिनट में लिवरपूल के डिफेंडर जो गोमेज की गलती का फायदा उठाते हुए सार ने पहला गोल किया। इसके कुछ ही मिनट बाद येरमी पिनो के शानदार असिस्ट पर सार ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

लाल कार्ड के बाद तीसरा गोल, मैच हुआ एकतरफा...

मैच के अंतिम मिनटों में लिवरपूल के डिफेंडर अमारा नालो को रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर रह गई। इसका फायदा उठाते हुए येरमी पिनो ने 88वें मिनट में तीसरा गोल किया और क्रिस्टल पैलेस की जीत को पक्का कर दिया।

लिवरपूल ने सीनियर खिलाड़ियों को दिया आराम...

लिवरपूल के मैनेजर आर्ने स्लॉट ने इस मैच में कई अहम खिलाड़ियों को आराम दिया था। मोहम्मद सालाह, वर्जिल वैन डाइक, अलेक्जेंडर इसाक और फ्लोरियन विर्ट्ज़ जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया। उनकी जगह युवा खिलाड़ियों कीरन मॉरिसन, रियो नगुमोहा और ट्रे न्योनी को मौका दिया गया।

मैनेजर स्लॉट बोले — “हमारे पास सीमित विकल्प”

मैच के बाद लिवरपूल के मैनेजर आर्ने स्लॉट ने कहा, “यह प्रदर्शन लिवरपूल के स्तर का नहीं था, लेकिन हमारे पास फिलहाल सिर्फ 15-16 फिट खिलाड़ी उपलब्ध हैं। आने वाला हफ्ता और भी चुनौतीपूर्ण होगा।”  

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।