IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?

ind-vs-aus-womens-wc-2025-semifinal-india-vs-australia-match-preview

IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?

ind vs aus womens wc फाइनल से एक कदम दूर क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल

Chris Evans Alba Become Parents: क्रिस इवांस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अल्बा ने बेटी को दिया जन्म! बता दें कि, दोनों टीमें तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। 1997 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2017 के डर्बी सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की शानदार 171* रन की पारी से भारत ने 36 रन से जीत हासिल की थी। अब देखना है कि क्या भारत 2017 का इतिहास दोहरा पाएगा या नहीं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 60 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 49 और भारत ने 11 मैच जीते हैं। अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो उसमें भी ऑस्ट्रेलिया ने अपना वर्चस्व कायम रखा, उसने 2005 के फाइनल समेत 11 मैच जीते हैं, जबकि भारत महज 3 बार ही जीत सका है।

स्मृति मंधाना की फॉर्म भारत की उम्मीद...

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप स्कोरर हैं और भारत की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज मानी जा रही हैं। टीम को हालांकि झटका तब लगा जब प्रतिका रावल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उनकी जगह शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अब तक भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए हीली की फिटनेस चिंता...

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और स्टार ओपनर एलिसा हीली के खेलने पर संशय बना हुआ है। हीली को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर रहना पड़ा था। वे टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में 294 रन बना चुकी हैं और ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड (15 विकेट) और अलाना किंग (13 विकेट) ऑस्ट्रेलिया की मुख्य ताकत हैं।

बारिश बन सकती है मैच की बाधा...

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में आज दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। यदि मैच में बारिश बाधा डालती है, तो परिणाम DLS मेथड के जरिए तय किया जा सकता है।

कहां देखें लाइव मुकाबला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, आप भास्कर ऐप या अन्य क्रिकेट पोर्टलों पर मैच का LIVE कवरेज और स्कोर अपडेट देख सकते हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री/ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग और मेगन शट।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।