ENG vs SA Womens WC 2025: आज सेमीफाइनल की पहली टक्कर, किसके हाथ लगेगा फाइनल का टिकट?

eng-vs-sa-womens-world-cup-2025-semifinal-live

ENG vs SA Womens WC 2025: आज सेमीफाइनल की पहली टक्कर, किसके हाथ लगेगा फाइनल का टिकट?

eng vs sa womens wc 2025 आज सेमीफाइनल की पहली टक्कर किसके हाथ लगेगा फाइनल का टिकट

Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला, नाकामुरा को दी करारी शिकस्त!

हेड टू हेड में इंग्लैंड टॉप पर...

साउथ अफ्रिका और इंग्लैंड दोनों टीमें विमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार आमने- सामने होंगी। इससे पहले 2017 और 2022 में भी एक - दूसरे से भिड़ चुकें हैं, जिसमें दोनों ही मैच में इंग्लैंड को जीत मिली। लीग स्टेज में भी इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मैच में 10 विकेट से हराया था, जहां अफ्रीकी टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

टूर्नामेंट में दोनों के रिकॉर्ड...

टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने 7 मैच खेले, जिसमें से महज एक मैच में हार मिली वहीं 5 मैचों में शानदार जीत दर्ज की और एक मैच बेनतीजा रहा। टीम 11 पॉइंट्स से पाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करे तो उसने भी इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेलें, जिसमें से 5 में जीत मिली तो 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ 10 पॉइंट्स के साथ टीम पाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है।

दोनों टीमों का ओवरऑल रिकॉर्ड...

अब तक दोनों टीमें 47 वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें से इंग्लैंड को 36 मैचों में जीत मिली तो वहीं साउथ अफ्रीका महज 10 मैच ही जीत पाया है। 1 मैच बेनतीजा रहा। अगर बात वर्ल्ड कप मुकाबलों की करें तो उसमें भी 9 मैचों में महज 2 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली तो 7 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की।

मौसम का हाल...

29 अक्टूबर को गुवाहाटी में मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा। दिन में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। तापमान 22°C से 32°C रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

इंग्लैंड

टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेट कीपर), हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एमा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

साउथ अफ्रीका

लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।  

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।