Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला, नाकामुरा को दी करारी शिकस्त!

clutch-chess-gukesh-crushes-nakamura-calm-revenge

Gukesh vs Nakamura Clutch Chess: गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला, नाकामुरा को दी करारी शिकस्त!

gukesh vs nakamura clutch chess गुकेश ने शांत अंदाज में लिया बदला नाकामुरा को दी करारी शिकस्त

U23 World Wrestling Championship: सुजीत ने जीता गोल्ड, महिला टीम ओवरऑल चैंपियन…

नाकामुरा को हराकर गुकेश ने दिया करारा जवाब...

कुछ दिनों पहले नाकामुरा ने एक फ्रेंडली मैच के दौरान गुकेश को हराने के बाद उनका ‘किंग’ मोहरा उठाकर दर्शकों में फेंक दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और नाकामुरा को इसके लिए खेल भावना के खिलाफ आचरण को लेकर ट्रोल किया गया था। अब क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन में गुकेश ने उसी नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराकर जवाब दिया। खास बात यह रही कि जीत के बाद गुकेश ने किसी तरह का जश्न न मनाकर पूरी शालीनता दिखाई।

फ्रेंडली मैच में हुआ था विवाद...

5 अक्टूबर को टेक्सास (अमेरिका) में भारत और अमेरिका के बीच ‘चेकमेट’ नामक फ्रेंडली चेस इवेंट खेला गया था। पांच मुकाबलों की सीरीज में अमेरिका ने भारत को 5-0 से हराया था। इसी दौरान नाकामुरा ने गुकेश को हराने के बाद उनका किंग मोहरा दर्शकों की ओर फेंककर विवाद खड़ा कर दिया था। बाद में चेसबेस इंडिया को दिए इंटरव्यू में नाकामुरा ने कहा था कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि जीतने पर किंग फेंककर जश्न मनाएंगे।

पहले दिन बनाए 4 अंक, शीर्ष पर पहुंचे गुकेश...

क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन के पहले दिन गुकेश ने तीन राउंड खेले। 1. पहला राउंड: मैग्नस कार्लसन से 1.5–0.5 से हार। 2. दूसरा राउंड: हिकारु नाकामुरा पर 1.5–0.5 से जीत। 3. तीसरा राउंड: फैबियानो कारुआना पर 2–0 से जीत। इन प्रदर्शन के साथ गुकेश पहले दिन 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में शीर्ष पर रहे। उनके बाद कार्लसन 3.5, नाकामुरा 3 और कारुआना 1.5 अंक के साथ पीछे रहे।

क्या है क्लच चेस चैंपियंस शोडाउन?

यह टूर्नामेंट अमेरिका के सेंट लुइस चेस क्लब में 25 से 30 अक्टूबर तक खेला जा रहा है। यह एक शॉर्ट रैपिड फॉर्मेट टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया के चार टॉप खिलाड़ी – गुकेश, मैग्नस कार्लसन, हिकारु नाकामुरा और फैबियानो कारुआना – हिस्सा ले रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में कुल 18 गेम खेले जाएंगे, जो तीन डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में विभाजित हैं।      

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।