Dharmendra Hospital Discharge: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चा...

dharmendra-breach-candy-hospital-discharge

Dharmendra Hospital Discharge: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चार्ज, अब घर पर ही होगा इलाज...

dharmendra hospital discharge मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चार्ज अब घर पर ही होगा इलाज

Amitabh Bachchan Post: धर्मेंद्र की हालत नाजुक, अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस हुए भावुक…

सांस लेने में थी दिक्कत...

एक्टर को सासं लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से धर्मेंद्र कभी हॉस्पिटल में भर्ती हो रहें हैं, तो कभी घर लौट रहें हैं।

डिस्चार्ज के बाद सुरक्षा के इंतजाम...

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र एम्बुलेंस से अपने जुहू स्थित घर लौटे। पुलिस ने मीडिया और भीड़ को रोकने के लिए उनके घर के पास वाली गली बंद कर दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फर्जी खबरों पर परिवार की नाराजगी..

11 नवंबर की सुबह मीडिया में धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबरें फैल गईं। इसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी उसमें लिखा कि- "मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।"

हेमा मालिनी ने X पर पोस्ट कर जताई नराजगी...

"जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।"

परिवार और करीबी अस्पताल में मौजूद...

धर्मेंद्र से मिलने के लिए मंगलवार रात को उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे। बॉबी भावुक नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कुछ दिन पहले ICU में थे भर्ती…

31 अक्टूबर की रात पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि धर्मेंद्र को रात में सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिर हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने बताया था कि धर्मेंद्र को ICU में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा-

‘धर्मेंद्र जी को सांस लेने में परेशानी थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे आराम कर रहे हैं। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं – हार्ट रेट 70, ब्लड प्रेशर 140/80 और यूरीन आउटपुट भी सामान्य है।’  

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।