Amitabh Bachchan Post: धर्मेंद्र की हालत नाजुक, अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस हुए भावुक...

dharmendra-health-update-amitabh-bachchan-emotional-post

Amitabh Bachchan Post: धर्मेंद्र की हालत नाजुक, अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस हुए भावुक...

amitabh bachchan post धर्मेंद्र की हालत नाजुक अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस हुए भावुक

Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के हि-मैन के निधन की खबरे झूठी! खतरे से बाहर है धर्मेंद्र… बता दे कि, कुछ मीडिया संस्थान ने उनके निधन तक की खबर चला दी, लेकिन फिर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर मीडिया और लोगों से फेक न्यूज न फैलाने की अपील की साथ ही बताया कि वो रिकवर कर रहें है।

अमिताभ बच्चन का तड़के किया गया पोस्ट वायरल...

धर्मेंद्र के करीबी दोस्त और ‘शोले’ के को-एक्टर अमिताभ बच्चन ने 11 नवंबर की तड़के 3:38 बजे एक रहस्यमयी पोस्ट किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने अपने X (Twitter) अकाउंट पर सिर्फ लिखा — “T 5561 -”। इस पोस्ट में न कोई शब्द था, न कोई इमोजी। फैंस का मानना है कि यह पोस्ट धर्मेंद्र की स्थिति को लेकर अमिताभ के गहरे दुख को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर जय-वीरू की यादें ताजा...

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी को फिल्म ‘शोले’ में ‘जय-वीरू’ के रूप में आज भी याद किया जाता है। अमिताभ के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा — “चला गया वीरू...” दूसरे ने कहा — “नि:शब्द, सन्नाटा, खामोशी।” कई फैंस ने इस जोड़ी की तस्वीरें शेयर कर दोनों कलाकारों की दोस्ती को याद किया।

देओल परिवार ने की अफवाहों से बचने की अपील...

बेटी ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर यह साफ किया है कि धर्मेंद्र अब खतरे से बाहर है। मीडिया और फैंस से अपील की है कि कोई अफवाह न फैलाएं।  

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

बीती रात हॉस्पिटल पहुंचे थे सलमान, गोविंदा से लेकर कई सेलेब्स…

10 नवंबर की शाम धर्मेंद्र से मिलने के लिए सनी देओल, तान्या देओल, सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा समेत कई सितारे अस्पताल पहुंचे थे। सनी देओल की टीम ने मीडिया से अपील की कि “धर्मेंद्र जीवित हैं, कृपया झूठी खबरें न फैलाएं।”

बीते दिन से ही एक्टर की हालत नाजुक…

डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल रहेंगे। इस बीच, खबर है कि परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, जबकि बेटियों को अमेरिका से बुलाया गया है। हाल ही में धर्मेंद्र अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने किरदार को लेकर उत्साह जताया था।

अगली फिल्म ‘इक्कीस’ होगी धर्मेंद्र की आखिरी झलक...

धर्मेंद्र ने हाल ही में फिल्म ‘इक्कीस’ की शूटिंग पूरी की थी। यह फिल्म भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में धर्मेंद्र, अरुण के पिता एम.एल. खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अब धर्मेंद्र के फिल्मी करियर की आखिरी झलक मानी जा रही है।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।