पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का दांव, प्रदेश के सरपंचों को दिया जीत का मंत्र

cm-bhajan-lal-panchayat-elections-strategy-victory-mantra-sarpanchs

पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का दांव, प्रदेश के सरपंचों को दिया जीत का मंत्र

पंचायत चुनाव से पहले cm भजनलाल का दांव प्रदेश के सरपंचों को दिया जीत का मंत्र

CM Bhajan Lal Panchayat Elections: राजस्थान में आने वाले पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुर के दुर्गापुरा स्थित दुर्गापुर ऑडिटोरियम में सरपंच संघ की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सरपंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। मंच से BJP के पक्ष में एकजुटता और आगामी चुनाव में जीत का भरोसा जताया गया।

CM ने शेयर किए सरपंची के अनुभव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सरपंची कार्यकाल के अनुभव साझा किए। बता दें कि CM भजनलाल का पैतृक गांव नदबई विधानसभा का अटारी है जहां साल 2000 में वो खुद सरपंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को अच्छी तरह से समझते हैं। इसी कारण सरकार सरपंचों की जरूरतों को प्रायोरिटी दे रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार लगातार काम कर रही है। CM ने यहां सरपंचों को विश्वास दिलाया कि आप अपनी पंचायत के विकास के लिए रोडमैप बनाइए।  [caption id="attachment_131914" align="alignnone" width="542"]पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का दांव पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का दांव[/caption] मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सरपंची कार्यकाल के अनुभव साझा किए

CM Bhajan Lal Panchayat Elections: गांव-गांव प्रचार का ऐलान

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह रावत ने कहा कि सरपंच संघ गांव-ढाणियों तक जाकर BJP के पक्ष में माहौल बनाएगा और ज्यादा से ज्यादा पदों पर पार्टी को जीत दिलाने का प्रयास करेगा। बता दें कि सरपंच संघ की अेार से CM भजनलाल शर्मा के सम्मान में यह आभार कार्यक्रम दुर्गापुर ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किया गया।

संबंधित सामग्री

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

राज्य

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

बिहार में विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

लुधियाना सेंट्रल जेल में बड़ी सुरक्षा चूक, हेरोइन और 5 मोबाइल बरामद

राज्य

लुधियाना सेंट्रल जेल में बड़ी सुरक्षा चूक, हेरोइन और 5 मोबाइल बरामद

लुधियाना की जेल में अचानक तलाशी के दौरान हेरोइन और मोबाइल फोन बरामद हुए। सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

यूक्रेन ने रूस की 2 तेल रिफाइनरियों पर किया हमला, जहाजों को भई बनाया निशाना

देश-विदेश

यूक्रेन ने रूस की 2 तेल रिफाइनरियों पर किया हमला, जहाजों को भई बनाया निशाना

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने रूस की यारोस्लावल और बश्कोर्तोस्तान स्थित तेल रिफाइनरियों पर हमले किए।

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

राज्य

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

JPSC Paper Leak: सरकार ने बातचीत का दिया प्रस्ताव, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

राज्य

JPSC Paper Leak: सरकार ने बातचीत का दिया प्रस्ताव, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

झारखंड सरकार ने PSC परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर विरोध कर रहे छात्रों से वार्ता का प्रस्ताव दिया, जिसमें CM हेमंत सोरेन सीधे बातचीत करेंगे।