उत्तराखंड सरकार की नौकरी योजना

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदेश में आएंगी 2500 नई भर्तियां

उत्तराखंड सरकार ने आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 4000 सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की, जिसमें 2500 नए पद शामिल हैं।

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदेश में आएंगी 2500 नई भर्तियां

धामी सरकार का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार फिर सरकारी नौकरियों पर बड़ा दांव खेलने जा रही है। सरकार ने दिसंबर तक करीब 4000 सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया को अहम चरण तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इनमें 2,500 नई भर्तियां शुरू होंगी, जबकि 1,500 पदों पर पहले से चल रही भर्ती की लिखित परीक्षाएं भी इसी अवधि में कराई जाएंगी।

34 हजार से ज्यादा नौकरियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये ऐलान करते हुए कहा कि सरकार पिछले साढ़े 4 सालों में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और आने वाले महीनों में हजारों नए पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर से पहले बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करेगा। करीब 2,500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 1,500 पदों की लिखित परीक्षाएं दिसंबर तक होंगी। इस तरह साल के अंत तक करीब 4,000 सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया निर्णायक चरण में होगी। 

बेरोजगारी कम करने को प्राथमिकता

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद से बेरोजगारी कम करने को प्राथमिकता दी। इसी के तहत विभिन्न विभागों में लंबे वक्त से खाली पदों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, साढ़े 4 सालों में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। आने वाले महीनों में हजारों नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिलेंगे और राज्य के विकास को गति मिलेगी। 

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां

2027 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार रोजगार को बड़ा मुद्दा बनाकर आगे बढ़ रही है। भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर सरकार युवाओं तक यह संदेश देना चाहती है कि सरकारी विभागों के रिक्त पद लगातार भरे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अब चुनाव से पहले 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर सरकार रोजगार के मोर्चे पर अपना रिपोर्ट कार्ड मजबूत करने की कोशिश कर रही है। यदि तय समयसीमा में भर्ती प्रक्रिया पूरी होती है, तो इसका राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर असर देखने को मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के उत्तराखंड दौरे का इंतजार, CM धामी बोले- देवभूमि के लोग प्रधानमंत्री को परिवार का सदस्य मानते हैं

PM मोदी के उत्तराखंड दौरे का इंतजार, CM धामी बोले- देवभूमि के लोग प्रधानमंत्री को परिवार का सदस्य मानते हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के आने वाले दौरे का जिक्र किया, जिसके लिए राज्य की जनता उत्सुक है।

CM धामी का एक्शन मोड जारी, ज्योलीकोट में दूषित पानी की शिकायत पर 6 इंजीनियर निलंबित

CM धामी का एक्शन मोड जारी, ज्योलीकोट में दूषित पानी की शिकायत पर 6 इंजीनियर निलंबित

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में छह वरिष्ठ अभियंताओं को निलंबित किया गया है। इसे जन स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा मामला माना गया।

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मेरठ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा नीतियों और सरकारी भर्तियों की चर्चा की।

गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल, एम-पैक्स से किसानों और युवाओं को मिलेगा नया सहारा

गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल, एम-पैक्स से किसानों और युवाओं को मिलेगा नया सहारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में सहकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

NSA अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर CM धामी का राहुल गांधी पर हमला,कहा- प्रदेश का गौरव हैं,गलत टिप्पणी निंदनीय

NSA अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर CM धामी का राहुल गांधी पर हमला,कहा- प्रदेश का गौरव हैं,गलत टिप्पणी निंदनीय

उत्तराखंड के सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को निंदनीय बताया, राजनीतिक भाषा पर चिंता जताई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर