कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

भयावह सड़क हादसा

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

कपूरथला में रफ्तार का कहर पेड़ से टकराई बेकाबू suv दो युवकों की मौत महिला गंभीर

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर | None

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां मार्ग पर गांव सवाल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी500 अनियंत्रित होकर पहले पेड़ और फिर एक निजी स्कूल की लोहे की ग्रिल से जा टकराई।

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार के टायर, शीशे और अन्य हिस्से सड़क पर काफी दूर तक बिखर गए। हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन (नंबर PB10DT2835) सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रहा था। बुधवार रात करीब 12 बजे जब कार गांव सवाल के नजदीक पहुंची, तभी चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन उछलकर पास स्थित एक निजी स्कूल की लोहे की ग्रिल से टकरा गया। इसके बाद कार कुछ दूरी पर जाकर एक अन्य पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहुल गिल की मौके पर मौत, लभ्भी ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में गांव बिधीपुर निवासी राहुल गिल पुत्र सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तलवंडी बूटा निवासी 17 वर्षीय लभ्भी पुत्र सोनू राम और गांव शंकर, जिला जालंधर निवासी 23 वर्षीय अंजना रानी पत्नी राहुल गिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने रात करीब 12 बजे घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान लभ्भी की मौत हो गई। वहीं, अंजना रानी की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है।

राहुल गिल के शव को रात करीब एक बजे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

संबंधित सामग्री

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, साथी ने भी गंवाई जान

राज्य

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, साथी ने भी गंवाई जान

झांसी-कानपुर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान और उसके एक साथी की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

राज्य

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

राज्य

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

फतेहगढ़ साहिब में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक और स्कूटी की टक्कर के बाद दोनों जल गए, दो लोगों की मौत हो गई।