Chahat Khanna on Conversion: इस्लाम धर्म कबूल करने को लेकर चाहत खन्ना का हैरान करने वाला बयान!

chahat-khanna-said-about-converted-to-islam

Chahat Khanna on Conversion: इस्लाम धर्म कबूल करने को लेकर चाहत खन्ना का हैरान करने वाला बयान!

chahat khanna on conversion इस्लाम धर्म कबूल करने को लेकर चाहत खन्ना का हैरान करने वाला बयान

Chahat Khanna on Conversion: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस चाहत खन्ना तलाक के कई साल बाद इस्लाम कबूल करने और अपने सेक्युलर होने को लेकर खुलकर बात की।

बता दें कि, उन्होंने फरहान मिर्जा से शादी करने से पहले इस्लाम धर्म कबूल किया था, लेकिन तलाक होने के बाद वो अपने सनातन धर्म में वापस आ गई। लेकिन जब उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था, तब काफी बवाल हुआ था, लोगों का मानना था कि, उन्होंने दबाव की वजह से धर्म परिवर्तन किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पर साफ करते हुए कहा कि- 'मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया था।'

'इस्लाम धर्म अपनान मेरा फैसला था' - चाहत खन्ना

हालहि में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन को लेकर उठाए गए सवालों के जबाव देते हुए कहा कि- 'ये उनका पर्सनल डिसिजन था। उनकी बातों को अक्सर गलत संदर्भ में लिया जाता है, जिससे गलत खबरें फैलती हैं।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-

चाहत खन्ना ने खुद को सेक्युलर बताते हुए कहा कि- 'मैं सेक्युलर पर्सन हूं। मैं ईद और दिवाली दोनों ही सेलिब्रेट करती हूं। चाहे वो शादी के दौरान हो या बाद में, हां मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया था। कई लोगों ने कहा कि मुझे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया था लेकिन मैंने ये बातें कभी कही ही नहीं।' खन्ना ने कहा कि वो हर धर्म में यकीन करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस्लाम में विश्वास रखती हूं और मैं सनातन धर्म में भी विश्वास रखती हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं बाकी धर्मों में यकीन नहीं करती। मैं एक बहुत ही सेक्युलर पर्सन हूं।'

  

तलाक के बाद का बताया हाल

एक्ट्रेस ने बताया जब तलाक के समय उनको लेकर निगेटिव खबरे चल रही थी, तो वो बहुत डरी हुई थी, उन्होंने कहा कि- 'मैं निराश, दुखी और डरी हुई महसूस करती थी। मुझे लगता था कि ये सब मेरे साथ क्या हो रहा है, मेरा नाम खराब हो रहा। कुछ लोगों ने तो ये तक कहा कि मुझे काम नहीं मिलेगा क्योंकि मेरा नाम नेगेटिविटी से जुड़ रहा है। लेकिन जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ीं, लोगों, जीवन और अलग-अलग पहलुओं के बारे में में उनकी समझ बढ़ी और फिर उन्हें एहसास हुआ कि ये चीजें बहुत छोटी हैं।'

2024 में धर्म परिवर्तन को लेकर चाहत का बयान

साल 2024 में एक इंटरव्यू में चाहत ने कहा था कि- उन्हें अपने धर्म परिवर्तन का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इस्लामी शिक्षाओं से जो सीखा, उसे अहमियत दी, भले ही वो आखिर में सनातन धर्म में लौट आईं। तलाक के बाद मुझे अपनी असलियत में लौटने में काफी अधिक समय लगा। इस्लाम में आस्था रखने में भी मुझे 4-5 साल लग गए और मैं अब भी इसके कुछ मूलभूत बातों में यकीन करती हूं। बहुत अच्छे हैं। लेकिन शुक्र है कि जब मैं सनातन धर्म की जड़ों से जुड़ी, तो मुझे कई बातों के पीछे छिपी गहरी सच्चाई का एहसास हुआ।'

'मैं निकाह करना चाहती थी'- चाहत

उनसे सवाल किया गया था कि क्या कभी ऐसा लगा जैसे उनका दिमाग को वॉश किया गया हो? तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि- 'मुझे नहीं पता वो क्या था, लेकिन हां कह सकते हैं। इसीलिए मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं घर वापस आ गई। बहुत से लोग नहीं चाहते थे कि मैं धर्म परिवर्तन करूं, लेकिन मैंने किया क्योंकि मैं निकाह करना चाहती थी। ऐसा नहीं है कि मुझे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया था, लेकिन मैंने किया।'

निकाह के बाद कहा 'पूजा मत करो'

उन्होंने बताया था कि- 'निकाह के बाद मुझे साफ तौर पर कहा गया- अपने भगवान की पूजा मत करो, शायद वो सही तरीका नहीं है, ये सही तरीका है। और मैं एक भटकी हुई बच्ची होने के नाते उसी रास्ते पर चली। मुझे लगता है कि ये ठीक था।'

चाहत के पर्सनल लाइफ की बात करें तो

उन्होंने 20 साल की उम्र में 2006 में एक बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से शादी की थी, लेकिन यह शादी 1 साल भी नही चली और उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2013 में उनकी मुलाकात फरहान मिर्जा से हुई। उन्होंने उनसे शादी कर ली। लेकिन कुछ साल बाद 2018 में यौन और मानसिक उत्पीड़न का हवाला देकर एक्ट्रेस ने उनसे भी तलाक ले लिया। फरहान से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम जोहर और दित्या है।

इन सीरियल और फिल्म से बनाई पहचान

चाहत खन्ना की प्रमुख फिल्मों में '7½ Phere... More Than a Wedding' (2005), 'The Film' (2005), 'Thank You' (2011), 'Prassthanam' (2019), और 'Yaatris' (2023) शामिल हैं। उन्होंने टीवी सीरियल जैसे 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कुबूल है' में भी काम किया है।

  Also Read- Bhooth Bangla Film Review: हॉरर, कॉमेडी और मिस्ट्री से भरी फिल्म, यूजर ने दिए मिले-जुले रिएक्शन…

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।