Bhooth Bangla Film Review: हॉरर, कॉमेडी और मिस्ट्री से भरी फिल्म, यूजर ने दिए मिले-जुले रिएक्शन...

bhooth-bangla-film-story-and-review

Bhooth Bangla Film Review: हॉरर, कॉमेडी और मिस्ट्री से भरी फिल्म, यूजर ने दिए मिले-जुले रिएक्शन...

bhooth bangla film review हॉरर कॉमेडी और मिस्ट्री से भरी फिल्म यूजर ने दिए मिले-जुले रिएक्शन

Bhooth Bangla Film Review: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मोस्टअवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह एक फिल्म हॉरर, कॉमेडी और मिस्ट्री से भरी फिल्म है, जिसमें अर्जुन की बहादुरी और पुरानी हवेली के राज दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। इसमें लीड रोल में अक्षय कुमार है, जो कि अर्जुन आचार्य का किरदार में नजर आ रहें है। सब इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे लेकिन कुछ लोगों को फिल्म देखकर इतना मजा नही आया। किसी ने कहा फिल्म अच्छी है, तो किसी ने कहा फिल्म में ना कहानी, ना अभिनय, ना संगीत, ना सिनेमैटोग्राफी है। आइए जानते है कि कैसी है फिल्म की कहानी और रिव्यू?

कैसी है फिल्म की कहानी?

कहानी शुरू होती है एक श्रापित गांव मंगलपुर से, जहां शादी करना मौत का खतरा बन जाता है। मान्यता है कि यहां हर नई दुल्हन को वधुसुर नाम का भयानक राक्षस उठा ले जाता है।

अर्जुन आचार्य का किरदार

अक्षय कुमार के किरदार अर्जुन आचार्य लंदन में पिता वासुदेव और बहन मीरा के साथ सुखी जिंदगी बिता रहे हैं। तभी मीरा की शादी तय हो जाती है। शादी के लिए अर्जुन को पता चलता है कि उनके दादा ने 500 करोड़ की संपत्ति और मंगलपुर की पुरानी हवेली मीरा के नाम कर दी है।

अर्जुन फैसला करता है कि मीरा की शादी उसी पुरानी हवेली में होगी। पूरा परिवार मंगलपुर पहुंचता है। लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख करीब आती है, हवेली में अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं।

अर्जुन को धीरे-धीरे कई पुराने राज़ पता चलते हैं। वह जानता है कि मीरा ही वधुसुर का असली निशाना है। राक्षस को मीरा को मारकर अमर होने का वरदान मिल सकता है।

क्लाइमेक्स का सस्पेंस

अब पूरी कहानी इस एक सवाल पर टिक जाती है — क्या अर्जुन अपनी बहन मीरा और पूरे मंगलपुर को इस खतरनाक राक्षस से बचा पाएगा?

प्रीव्यू शोज शुरू

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की फिल्म भूत बंगला के पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो गए थे। फिल्म को पेड प्रीव्यू शोज में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। सिनेमाघरों में बैठे दर्शक फिल्म के हॉरर-कॉमेडी मिजाज और अक्षय कुमार के परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए।

रिलीज से पहले ही फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज में शानदार कमाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला ने प्रीव्यू शोज से 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म की स्टारकास्ट

‘भूत बंगला’ फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद फिर से एक साथ नजर आएं। इससे पहले इनकी जोड़ी ने ‘भागम भाग’, ‘हेरा फेरी’ और ‘गरम मसाला’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। फिल्म में तब्बू और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Film की मिली जुली प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा कि-

एक यूजर ने फिल्म को डेली शोप बताते हुए लिखा कि- 'भूत बांग्ला - एकता कपूर का डेली सोप जो गलती से थिएटर में रिलीज हो गया। अक्षय कुमार के करियर का निचला स्तर, ना कहानी, ना अभिनय, ना संगीत, ना सिनेमैटोग्राफी... बस निराशा ही निराशा। पैसा बर्बाद'।

 

दूसरे यूजर ने लिखा कि-

दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर कर कहा कि- 'भूतबंगला के पहला पार्ट काफी शानदार है। चारों ओर से शानदार रिव्यू मिल रही हैं, यहां परिवार के लोग फिल्म देखने आएं है, सब बहुत हंस रहें हैं।'

तीसरे का रिएक्शन चौथे यूजर का रिव्यू   Also Read- Bhooth Bangla Advance Booking: ‘भूत बंगला’ फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई!

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।