CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

bihar-cm-nitish-kumar-tribute-rajendra-prasad-project-inspection

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

cm नीतीश ने दी डॉ राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad: पटना में आयोजित प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि

परियोजनाओं का निरीक्षण

समारोह के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने राजधानी पटना में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह, मंदिरी नाले के कार्यों और नए बांस घाट में बन रहे विद्युत शवदाह गृह का जायजा लिया। अधिकारियों से काम प्रगति की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश ने साफ कहा कि, सभी निर्माण कार्य को तय समयसीमा के अंदर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad: चौधरी का बड़ा बयान

वहीं, राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में कई बॉटलिंग प्लांट का काम शुरू हो चुका है और आज एक प्रमुख बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है।

[caption id="attachment_137750" align="alignnone" width="1157"]उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया[/caption]

सीमेंट फैक्ट्री का भी उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि, मुख्यमंत्री नीतीश को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण वे स्वयं उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जेके सीमेंट फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया जाएगा। इससे बिहार में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।