AUS vs SA Womens WC 2025: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सेमीफ...

aus-vs-sa-womens-wc-australia-beat-south-africa-semifinal-india

AUS vs SA Womens WC 2025: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में अब भारत से होगी भिड़ंत...

aus vs sa womens wc 2025 ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया सेमीफाइनल में अब भारत से होगी भिड़ंत

IND vs BAN Womens WC: नवी मुंबई में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, प्लेइंग-XI में बदलाव संभव…

साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई...

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करती हुई साउथ अफ्रीका की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन वोल्वार्ट 31 रन बनाकर आउट हो गई, जिसके बाद एक - एक करके पूरी टीम ताश की पत्तो की तरह बिखर गई। इसमें ब्रिट्ज ने 6 रन, एनेरी डेकेरेसन ने 5 रन, सुने लुस ने 6 रन, मारिजन कैप और क्लो ट्रायोन 0-0 रन बनाकर आउट हो गईं। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज सिनालो जाफ्ता ने बल्ले से थोड़ी उम्मीद जगाई। उन्होंने नदीन डी क्लर्क के साथ साझेदारी करते हुए टीम को 100 के करीब पहुंचाया। जाफ्ता ने 29 रन और डी क्लर्क ने 14 रन बनाए। लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम 97 रन पर ढेर हो गई।

अलाना किंग ने उड़ाए विकेटों के बवंडर...

ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 रन देकर 7 विकेट झटके। उन्होंने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। मेगन शट, किम गार्थ और एश्ले गार्डनर को 1-1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की मजबूत जीत...

98 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम से फीबी लिचफील्ड 5 रन, एलिस पेरी 0 रन बनाकर आउट हो गईं। 11 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी ने टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर 50 रन की साझेदारी की। फिर बेथ मूनी ने 42 रन, जॉर्जिया वोल ने 38 रन (नाबाद) और एनाबेल सदरलैंड ने 10रन बनाए17वें ओवर में मैच । ऑस्ट्रेलिया ने जीत अपने नाम की।

सेमीफाइनल मुकाबले तय....

लीग स्टेज खत्म होने के साथ ही सेमीफाइनल मुकाबले भी तय हो गए हैं: 1. पहला सेमीफाइनल (29 अक्टूबर, गुवाहाटी): साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड 2. दूसरा सेमीफाइनल (30 अक्टूबर): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विजेता टीमें 2 नवंबर को फाइनल खेलेंगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

ऑस्ट्रेलिया

फीबी लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैग्रा (कप्तान), एलिस पैरी, एनाबेल सदरलैंड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, जॉर्जिया वेयरहम, मेगन शट।

साउथ अफ्रीका

लौरा वोल्वॉर्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्ज, एनेरी डेरेकसन, मारिजन कैप, क्लो ट्रायोन, आयाबोंगा खाका, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास, नदीन डी क्लर्क, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।