इतिहास बना: ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर शपथ लेकर संभाला न्यूयॉर्क का मेयर पद

zohran-mamdani-new-york-mayor-quran-oath-history

इतिहास बना: ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर शपथ लेकर संभाला न्यूयॉर्क का मेयर पद

इतिहास बना ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर शपथ लेकर संभाला न्यूयॉर्क का मेयर पद

Zohran Mamdani Sworn Oath: नए साल की शुरुआत न्यूयॉर्क के लिए सिर्फ तारीख बदलने तक सीमित नहीं रही  1 जनवरी की आधी रात, जब शहर सो रहा था उसी वक्त इतिहास लिखा गया. ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद की शपथ ली और शहर को उसका पहला मुस्लिम मेयर मिला । Read More:- नया साल: अयोध्या में 2 लाख श्रद्धालु, वैष्णो देवी में रजिस्ट्रेशन बंद, महाकाल में भक्तों की लंबी कतारें

शपथ का मंच भी उतना ही प्रतीकात्मक

शपथ ग्रहण समारोह मैनहट्टन के उस पुराने सिटी हॉल मेट्रो स्टेशन में हुआ, जो वर्षों से आम जनता के लिए बंद है.  ऊँची मेहराबें ऐतिहासिक दीवारें और आधी रात का सन्नाटा हर चीज़ इस पल की गंभीरता को और गहरा कर रही थी। शपथ लेते वक्त ममदानी ने कहा
यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है।

कुरान पर शपथ: सिर्फ परंपरा नहीं, साफ संदेश

अमेरिकी संविधान किसी धार्मिक ग्रंथ पर शपथ लेने की बाध्यता नहीं देता  इसके बावजूद ममदानी ने जानबूझकर कुरान चुना और वह भी दो प्रतियों के साथ एक उनके दादाजी की कुरान, दूसरी एक सदियों पुरानी छोटी कुरान, जो न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी के शॉम्बर्ग सेंटर के संग्रह का हिस्सा है यह चयन सीधे-सीधे उस मुस्लिम समुदाय की मौजूदगी को दर्शाता है, जो दशकों से न्यूयॉर्क की सामाजिक और सांस्कृतिक रीढ़ रहा है।

कई ‘पहली बार’ एक ही शपथ में

34 वर्षीय भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता ज़ोहरान ममदानी
  • न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने
  • पहले दक्षिण एशियाई मूल के व्यक्ति बने
  • और पहले अफ्रीकी मूल के नेता बने, जिन्होंने यह पद संभाला उनकी शपथ न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने दिलाई जो उनके राजनीतिक सफर में अहम भूमिका निभाती रही हैं ।

दिन में शक्ति प्रदर्शन

आधी रात के सीमित समारोह के बाद, दोपहर 1 बजे सिटी हॉल में भव्य सार्वजनिक शपथ ग्रहण हुआ। इसमें ममदानी के राजनीतिक आदर्श माने जाने वाले सीनेटर बर्नी सैंडर्स भी शामिल हुए ।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।