दावोस में DP World के साथ MP का MoU..सप्लाई चेन होगी मजबूत-सीएम डॉ मोहन

wef-2026

दावोस में DP World के साथ MP का MoU..सप्लाई चेन होगी मजबूत-सीएम डॉ मोहन

दावोस में dp world के साथ mp का mouसप्लाई चेन होगी मजबूत-सीएम डॉ मोहन

WEF 2026: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में मध्यप्रदेश शासन और वैश्विक लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी DP World के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन MoU पर हस्ताक्षर किए गए. [caption id="attachment_129895" align="alignnone" width="300"]सीएम डॉ मोहन यादव सीएम डॉ मोहन यादव[/caption]

लॉजिस्टिक्स व बंदरगाह संचालन में प्रमुख भूमिका निभाती

बता दें की यह कंपनी संयुक्त अरब अमीरात दुबई स्थित है.. और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स व बंदरगाह संचालन में प्रमुख भूमिका निभाती है. प्रदेश शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और DP World की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वित्त एवं व्यवसाय विकास अधिकारी अनिल मोहता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर डीपी वर्ल्ड के समूह अध्यक्ष सुल्तान अहमद बिन सुलायेम भी उपस्थित रहे.

WEF 2026: राष्ट्रीय और वैश्विक सप्लाई चेन से जुड़ेगा लॉजिस्टिक्स हब मध्यप्रदेश

[caption id="attachment_129898" align="alignnone" width="300"]दावोस दावोस[/caption] इसको लेकर अधिकारयों ने बताया कि MoU के जरिए औद्योगिक विकास, निवेश सहयोग और लॉजिस्टिक्स से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहमति बनी है, जो राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देने में सहायक होगी. MoU के तहत डीपी वर्ल्ड द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश और सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई है. यह पहल एमपी को राष्ट्रीय और वैश्विक सप्लाई चेन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं और मजबूत बुनियादी ढांचे की जानकारी साझा की. [caption id="attachment_129903" align="alignnone" width="300"]tweet tweet[/caption]

WEF 2026: खेल विकास को लेकर मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रतिनिधि से चर्चा

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन मोहन यादव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026, दावोस में प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के एक्जीक्यूटिव को‑चेयर एवं निदेशक अवराम एवी ग्लेज़र से भेंट की.

मध्यप्रदेश को बनाया जा रहा उभरता खेल केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेलों से जुड़े निवेश, प्रशिक्षण शिविर, अंतरराष्ट्रीय मैच और टूर्नामेंट जैसे आयोजन न केवल खेल पर्यटन को बढ़ावा देंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

संबंधित सामग्री


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।